|

पुसद (जिला यवतमाळ) – नागरिकों के लिए त्योहार का समय अपने परिवारजनों से मिलने एवं अपने गांव जाने के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण होता है; परंतु ठीक इसी समय में निजी बस संचालक टिकट दरों में कई गुना वृद्धि करते हैं । इससे शिक्षण अथवा नौकरी के निमित्त बाहर रहने वाले विद्यार्थी तथा नागरिकों की बड़े प्रमाण में आर्थिक लूट होती है । इस पर नियंत्रण लाने हेतु आवश्यक उपाययोजनाएं की जाएं तथा दीपावली के निमित्त खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ऐसी मांगों का निवेदन ९ अक्तूबर इस दिन हिन्दू जनजागृति समिति के ‘सुराज्य अभियान’ की ओर से पुसद के उपविभागीय अधिकारी श्री. आशिष बिजवल को दिया गया ।

इस निवेदन में ‘सुराज्य अभियान’ की ओर से निम्नलिखित मांगें और सूचनाएं की गई हैं –
१. सभी मार्गों पर ऑनलाईन तथा प्रत्यक्ष (ऑफलाईन) उपलब्ध बस टिकट दरों के निरीक्षण हेतु एक स्वतंत्र नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाए ।
२. ऑनलाईन टिकट विक्रय करने वाले ‘रेड बस’, ‘मेक माय ट्रिप’ आदि को शासन द्वारा निर्धारित १.५ गुना दरमर्यादा का पालन करना अनिवार्य किया जाए ।
३. अपने मन से टिकट दरवृद्धि करने वालों के विरुद्ध आपत्ति प्रविष्ट करने हेतु नागरिकों को ‘व्हॉट्सॲप हेल्पलाइन’ तथा ‘ऑनलाईन शिकायत पोर्टल’ उपलब्ध कराया जाए और उसकी प्रसिद्धि की जाए ।
४. नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों, दलालों आदि के विरुद्ध तात्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाए ।
५. जिला परिवहन कार्यालयों द्वारा सण-त्योहार के काल की दरवृद्धि की दर प्रत्येक सप्ताह के पश्चात् प्रतिवेदन रूप में संकलित की जाए ।
६. बाजारों में पेड़े, बर्फी, कुंदा, गुलाबजामुन आदि पदार्थ विक्रय हेतु रखे जाते हैं । इनमें उपयोग में लाया जाने वाला प्रमुख कच्चा माल ‘खोवा’ होता है । बढ़ती मांग की पूर्ति हेतु खोवे में बड़े प्रमाण में मिलावट की जाती है । अन्न एवं औषध प्रशासन विभाग द्वारा मिठाइयों के नमूने लेकर उनकी जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए ।
यह निवेदन देते समय हिन्दू जनजागृति समिति के ‘सुराज्य अभियान’ के श्री विनायक चिरडे, दीपक चिरडे, दीपक राजुरवार, महेश काळे, प्रदीप अडसळ, आशिष बुरडे, प्रवीण ढोरे, मकरंद पारटकर आदि उपस्थित थे ।
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis
देश के मंदिरों के लिए एक स्वतंत्र ‘सनातन संरक्षण मंडल’ या समिति का गठन किया जाना चाहिए ! – Shankaracharya Sadanand Saraswati
Gopal Mukherjee Road : कोलकाता स्थित ‘सुहरावर्दी मार्ग’ का नाम बदलकर ‘गोपाल मुखर्जी’ रखा गया !