|

अहिल्यानगर – श्री शिवप्रतिष्ठान की ओर से अहिल्यानगर के समीप स्थित कोटला क्षेत्र में श्री दुर्गामाता दौड का आयोजन किया गया था । दौड चल रही थी उस समय सहभागी भक्तों पर पथराव किया गया । इस दौड में मार्ग पर ‘आई लव मोहम्मद’ ऐसा उल्लेख युक्त रंगोली बनाई गयी थी । इस रंगोली पर से दौड आगे ले जायी गयी, ऐसा समूह की ओर से कहा गया । यह बात समझते ही नगर के मुसलमान समाज ने आक्रामक रूप लिया । तत्पश्चात् समूह मार्ग पर उतरा तथा उसने पुणे–छत्रपति संभाजीनगर महामार्ग के कोटला क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध किया । उस समय शासन के विरोध में घोषणाएं की गयीं । पुलिस ने वहां समय पर पहुंचकर यह मार्ग रिक्त किया । समूह को तितर-बितर करने हेतु उन्होंने सौम्य लाठीप्रहार भी किया । ऐसा करते समय उनकी समूह से लघु झडप भी हुई । पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने का आवाहन किया है ।
परिस्थिति नियंत्रणन में लाने हेतु लाठीप्रहार ! – पुलिस आयुक्त
श्री दुर्गामाता दौड के समय बनाई गयी आपत्तिजनक रंगोली के कारण मुसलमान समाज में असंतोष उत्पन्न हुआ । यह आपत्तिजनक रंगोली बनाने वाले को पुलिस ने बंदी बनाया है । परिस्थिति नियंत्रणन से बाहर न जाये, इस कारण लाठीप्रहार किया गया, ऐसा पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घर्गे ने स्पष्ट किया ।
विशिष्ट धर्म का ध्रुवीकरण करने का प्रयास ! – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
अहिल्यानगर में तनाव उत्पन्न करने के पीछे कोई षड्यंत्र है क्या ?, यह देखना पडेगा । ‘समाज में कौन वैर उत्पन्न कर रहा है ? सामाजिक स्वास्थ्य बिगाडने के पीछे वास्तव में कौन हैं ?’, इसका शोध लेना पडेगा । क्या विशिष्ट धर्म का ध्रुवीकरण करने का प्रयास हो रहा है ? इस प्रकार सामाजिक तनाव उत्पन्न करना अनुचित है, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा ।
कानून हाथ में लेने का आचरण ! – राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक संग्राम जगताप
श्री दुर्गामाता दौड के समय कुछ समाजकंटकों ने मांसाहार कर अस्थियां मार्ग पर फेंकी थीं । उसी के साथ ‘आई लव मोहम्मद’ ऐसे फलक दिखाकर भडकानेवाला आचरण किया गया था । श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान की ओर से अनेक वर्षों से श्री दुर्गामाता दौड का आयोजन किया जाता है । अभियुक्त को पुलिस ने बंदी बनाने के उपरांत भी मार्गबंद आंदोलन करना यह अनुचित है तथा यह कानून हाथ में लेने का आचरण है, ऐसा राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक संग्राम जगताप ने कहा ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
Bulandshahr Temple Namaz : बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हनुमान मंदिर में नमाज पढने वाले असर मोहम्मद को बंदी बनाया गया ।
Wipro’s Explanation: (और उनकी सुनिए…) ‘विप्रो’ में महिला कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है ।