धर्मरक्षा हेतु प्राणों का बलिदान देनेवाले ८० करोड हिन्दुओं के लिए हरिद्वार में किया गया सामूहिक तर्पण !

‘अयोध्या फाऊंडेशन’की प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ मीनाक्षी शरण के तत्त्वावधान में इस अभियान का यह नौंवा वर्ष !

हरिद्वार में हुए सामूहिक तर्पण के संकल्प के समय उपस्थित गणमान्य व्यक्ति १. सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी २. मीनाक्षी शरण ३. निशीथ शरण

हरिद्वार (उत्तराखंड) – सनातन धर्म के लिए अपने प्राणों का बलिदान देनेवाले लाखों हिन्दुओं की स्मृति में यहां के पवित्र चंडी घाट पर नौंवा ‘सामूहिक जल तर्पण’ किया गया । इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में भारत एवं विदेशों के हिन्दुओं तथा हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । २१ सितंबर को अर्थात सर्वपित्री अमावास्या को संपन्न इस कार्यक्रम का नेतृत्व ‘अयोध्या फाऊंडेशन’की संस्थापिका मीनाक्षी शरण ने किया । वे विगत ९ वर्षाें से सर्वपित्री अमावास्या के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं ।

 हमारे पूर्वजों के बलिदान के कारण ही आज गौरवशाली हिन्दू संस्कृति टिकी रह पाई है ! – मीनाक्षी शरण

इस अवसर पर मीनाक्षी शरण ने प्रसारमाध्यमों को बताया कि विगत १४ शताब्दियों में हिन्दू धर्म, श्रद्धा, पहचान एवं संस्कृति की रक्षा करने हेतु लगभग ८० करोड हिन्दुओं ने अपने प्राणों का बलिदान दिया । इन शूर योद्धाओं ने लडते लडते मृत्यु स्वीकार की; परंतु कभी भी धर्मांतरण नहीं किया । उनके इस बलिदान के कारण ही आज हिन्दू समाज को स्वयं की पहचान एवं अपनी गौरवशाली संस्कृति को टिकाए रखने का गौरव प्राप्त हो पाया । यह ऋण चुकाने हेतु इन वीरों का सामूहिक तर्पण करना समय की मांग है । यह धार्मिक आचरण हमें अपने गौरवशाली इतिहास से जोडता है ।

 मीनाक्षी शरण ने आगे कहा कि …

१. भारत को यदि उसकी शाश्वत सभ्यता एवं संस्कृति को जीवित रखना है, तो हिन्दुओं को उनका धर्म, परंपराओं एवं इतिहास का भान होना आवश्यक है । इन लाखें पूर्वजों के संघर्ष का सम्मान करने हेतु सामूहिक तर्पण का यह अनुष्ठान केवल उनकी स्मृतियों को ही जीवित नहीं रखता, अपितु भावी पीढियों को भी प्रेरणा देता है ।

२. इसमें राजनीतिक सलाहकर निशीथ शरण, ब्रैंड बिल्डर्स शिवानी सोही एवं गुरुप्रताप सिंह सोही, चंडीगढ के ‘शाश्वत भारत ट्रस्ट (देहरादून) के संस्थापक तिर्लोक सिंह सोही, डॉ. कुलदीप दत्ता, सेवानिवृत्त कर्नल विवेक गुप्ता, ‘सीआईआई उत्तराखंड’के अध्यक्ष अशोक कुमार विंडलास, हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी, श्री. श्रीराम लुकतुके, ‘हिन्दू रक्षा मंच’ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष कमल गौतम, डॉ. महेंद्र ठाकूर, पूर्व गुप्तचर अधिकारी कर्नल हनी बक्षी, कर्नल राजीव कोतवाल, अमृतसर के रणजित सिंह कालरा, गढ सेना देहरादून के विमल उनियाल, ‘सनातन रक्षा बोर्ड’ के शैलेंद्र डोवाल, सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता अमिता सचदेव तथा लगभग १०० बच्चों में सहभाग था । ये सभी मान्यवर चंडी घाट पर एकत्रित हुए तथा उन्होंने धर्म के लिए बलिदान देनेवाले लाखों हिन्दुओं को श्रद्धांजली दी ।

३. इस वर्ष भारतसहित केनिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड, ऑस्ट्रेलिया, लंडन, दुबई, कनाडा एवं सिंगापुर के लाखों हिन्दुओं ने अपने-अपने क्षेत्र में सामूहिक तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया ।

४. यह सेवाभावी अभियान प्रतिवर्ष बडा होता जा रहा है । अब वह हिन्दू जागृति हेतु एक बडा आंदोलन बन गया है ।

५. इस अभियान में हिन्दू जनजागृति समिति, सनातन प्रभात, हिन्दू रक्षा मंच (हिमाचल प्रदेश), प्रयागराज के संत अशोक जी महाराज, हिन्दू जागरण मंच (उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड), गढ सेना (देहरादून), शाश्वत भारत ट्रस्ट, हिन्दू युवा मोर्चा, हिन्दुस्थान (छत्तीसगढ) आदि देश-विदेशों के अनेक संगठन सहभागी थे । उज्जैन, ‘इटर्नल हिंदु फाऊंडेशन’ (देहली-मुंबई), पनून कश्मीर जम्मू, सारस्वत कश्मीरी ब्राह्मण फाऊंडेशन, अरुंधति फाउंडेशन (पुणे), देवदेवेश्वर संस्थान (पुणे), संवेदना संस्था (हिमाचल प्रदेश), सिद्ध विद्या एसोसिएट्स (मुंबई), अमिता सचदेव एंड एसोसिएट्स (देहली) आदि संगठन इस अभियान में प्रतिवर्ष सहभागी होते हैं ।