एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत हुए भारत-पाकिस्तान मैच का प्रकरण

दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) – एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय क्रिकेट दल ने पाकिस्तान को पराजित करने के पश्चात् प्रतिद्वन्द्वी दल के खिलाडियों से हस्तांदोलन करने की औपचारिक पद्धति को जानबूझकर टाल दिया । मैच से पूर्व भी चिट्ठी फेंकने (टॉस) के समय भारतीय दल के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी दल के कप्तान सलमान अली आघा से हस्तांदोलन नहीं किया । इससे क्रोधित हुए पाकिस्तान दल के व्यवस्थापक नवीन अख्तर चीमा ने भारतीय दल के कथित दूषित व्यवहार पर आधिकारिक रूप से आपत्ति की है ।
पाकिस्तान दल के मुख्य प्रशिक्षक माइक हेसन ने कहा कि मैच के पश्चात् भारतीय दल का व्यवहार निराशाजनक था । मैच के पश्चात् हम हस्तांदोलन तथा मैत्रीपूर्ण वार्तालाप करने हेतु उत्सुक थे; किन्तु ऐसा नहीं हुआ ।
भूल से बुद्धिमान बना भारतीय क्रिकेट दल !
भारतीय दल की इस भूमिका के विषय में भारत में प्रशंसा हो रही है, तथापि कुछ लोगों ने ‘भूल से बुद्धिमान बना भारतीय क्रिकेट दल’ ऐसा कटाक्ष भी किया है । भारतीय दल के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने १० सितम्बर को एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समय एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी से हस्तांदोलन किया था, तथा ८ सितम्बर को पाक दल के कप्तान खान से भी हस्तांदोलन किया था । इससे यादव पर सब जगह से आलोचना हुई थी ।
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Paris Riot : फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !