|

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस ने अब तक विभिन्न राज्यों से ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया है, जिससे एक बडे आतंकवादी समूह की गतिविधियां उजागर हुई हैं । १० सितंबर को झारखंड की राजधानी रांची के इस्लामनगर क्षेत्र से अशहर दानिश एवं दिल्ली से आफताब को बंदी बनाया गया था । अब मुंबई के आतंकवादी सुफियान को दिल्ली से बंदी बनाया गया है । उसके पास से बम बनाने की सामग्री हस्तगत की गई है । जांच से ज्ञात हुआ है, कि ये सभी इस्लामिक स्टेट से संबंधित ‘स्लीपर सेल’ (आतंकवादियों की गुप्त रूप से सहायता करने वाले स्थानीय कट्टरपंथियों के समूह) का भाग हैं एवं त्योहारों के उत्सव काल में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आक्रमण करने की योजना बना रहे थे । इस कार्रवाई को देश में एक बडी आतंकी योजना को असफल करने में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है ।
१. अशहर बोकारो का रहने वाला है । उसे तबरक लॉज से शस्त्रों एवं रसायनों के साथ पकडा गया था । वह इस समूह का प्रमुख (मास्टरमाइंड) है ।
२. मुंबई निवासी आफताब को दिल्ली से बंदी बनाया गया ।
३. पुलिस विदेशी आतंकवादियों, विशेषत: पाकिस्तानी कुख्यात गुप्तचर संस्था ‘आई.एस.आई.’ से उनके संबंधों की भी जांच कर रही है ।
किसने की कार्रवाई ?
दिल्ली पुलिस विशेष कक्ष, झारखंड आतंकवाद निरोधी दल एवं रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में ये बंदी बनाए गए ।
छापेमारी में राजधानी दिल्ली के मानचित्र मिले !
इस पूरी कार्रवाई में दिल्ली, मुंबई एवं रांची समेत १२ से अधिक स्थानों पर छापे मारे गए । विभिन्न नगरों में की गई छापेमारी में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल, गंधक पाउडर, एक पिस्तौल, स्फोट करने में उपयोगी डिजिटल उपकरण एवं दिल्ली के मानचित्र हस्तगत किए गए ।
संपादकीय भूमिकादेशभक्तों की अपेक्षा है कि, पाकिस्तान द्वारा पुरस्कृत आतंकवादियों को पकडने के साथ-साथ, भारत को अब इजराइल की तरह पाकिस्तान को नष्ट करने के लिए भी साहसिक कार्रवाई करनी चाहिए ! |
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न