
लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – बरेली में हिन्दू युवकों का धर्मान्तरण करानेवाले अब्दुल मजीद की गिरोह की गतिविधियां उजागर हुई हैं । अब्दुल मजीद मदरसे का प्रमुख है । इस प्रकरण में पुलिस ने मजीद एवं उसके ३ सहयोगियों को बंदी बनाया है । पुलिस ने इस गिरोह के विषय में अनेक बडे खुलासे किए हैं । यह गिरोह हिन्दू युवकों को धर्मान्तरण के लिए आर्थिक सहायता तथा सुंदर मुसलमान युवतियों से विवाह कराने का प्रलोभन देता था । प्रारंभ में आर्थिक दृष्टि से कठिनाई में फंसे हिन्दुओं की सहायता की जाती थी । उसके उपरांत उनका धर्मान्तरण किया जाता था । आगे चलकर उनके परिवार का भी धर्मान्तरण कराया जाता था । उत्तर प्रदेश में कुछ दिन पूर्व हिन्दुओं का धर्मान्तरण करानेवाले छांगूर बाबा के गिरोह की गतिविधियां उजागर हुई थीं ।
थाना भुता बरेली पुलिस द्वारा थाना भुता पर पंजीकृत मु0अ0सं0 377/2025 धारा 140(3)/351(3) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 से संबंधित 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में सुश्री अंशिका वर्मा #SP South बरेली की बाइट।#UPPolice https://t.co/hOveW3QedX pic.twitter.com/YSnPOiNzS3
— Bareilly Police (@bareillypolice) August 26, 2025
१. इस गिरोह ने हिन्दुओं को किस प्रकार ठगा यह सामने आया है । सुभाषनगर के बृजपाल नामक एक शिक्षक को इस गिरोह ने फंसाया । वर्ष २०१४ में दुर्घटना होने से उनके घर की स्थिति बिगड गई । उस समय सलमान एवं आरिफ ने उन्हें आर्थिक सहायता दी । उन्हें प्रलोभन देकर उनका व उनके परिवार का धर्मान्तरण किया गया ।
२. गिरोह के सदस्यों के पास से प्राप्त चल-दूरभाष में मुसलमान युवतियों के चित्र मिले, जिनका उपयोग हिन्दुओं को विवाह का प्रलोभन देने के लिए किया जाता था । हिन्दुओं का धर्मान्तरण कराने हेतु मजीद अनेक चालें चलता था । वह धर्मान्तरण करनेवाले हिन्दुओं की सुंता करता था । विशेषतः दिव्यांग एवं पिछडे वर्ग के युवकों को लक्ष्य करता था । उसके संपर्क देश के २७ से अधिक जनपदों में थे । उसके बैंक खाते में १३ लाख रुपए तथा २१ विभिन्न खातों का विवरण मिला है ।
३. इस गिरोह ने अनेक ‘वॉट्सएप’ समूह बनाए थे । उनमें आतंकवादियों के प्रेरणास्थान रहे जाकिर नाईक के वीडियो एवं पाकिस्तानी धर्मोपदेशकों के ऑडियो प्रसारित किए जाते थे । सलमान धर्मग्रंथ एवं पुस्तकें उपलब्ध कराता था, आरिफ उसकी सहायता करता था, तो फहीम लोगों का विवरण एकत्रित कर गिरोह तक पहुंचाता था । पुलिस को इस टोली को विदेश से धन मिलने का भी संदेह है तथा वर्तमान में शेष सदस्यों की खोज जारी है । (३१.८.२०२५)
संपादकीय भूमिका
|
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।