
नई देहली – शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं । शिक्षकों के समर्पण एवं कठोर परिश्रम की प्रधानमंत्री ने प्रशंसा की । प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् की जयंती पर उन्हें स्मरण किया । उससे पूर्व अर्थात् ४ सितम्बर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित ४५ शिक्षकों को संबोधित किया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बच्चों में उपक्रम एवं परियोजना प्रारंभ करके विद्यालयों में ‘स्वदेशी’ वस्तुओं को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षकों से आवाहन किया । ‘शिक्षक सदा ही विद्यार्थियों को गृहपाठ ( होम वर्क ) देने का कार्य करते हैं ; अतः आज मैं आपको गृहपाठ दे रहा हूं । आप उसे पूर्ण करेंगे, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है’, ऐसा प्रधानमंत्री ने कहा ।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि –
१. शिक्षकों ने विद्यालयों में ‘मेक इन इंडिया’ परियोजना एवं उपक्रम चलाने चाहिए । इसमें बच्चों को स्वदेशी उत्पाद पहचानना सिखाना चाहिए । उन्हें ‘स्वदेशी’ उत्पाद क्रय करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ।
२. शिक्षक ‘वोकल फॉर लोकल’ (स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन देने का अभियान) अभियान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं । विद्यालयों में स्वदेशी उत्पादों का महत्त्व बताकर उत्सव मनाने चाहिए तथा बच्चों को ‘कला विषय’ की कक्षा में स्वदेशी सामग्री से सजावटी वस्तुएं बनाना सिखाना चाहिए । इससे बचपन से ही बच्चों में स्वदेशी उत्पाद क्रय करने की भावना बढेगी ।
३. विद्यालयों में ‘स्वदेशी दिवस’, ‘स्वदेशी सप्ताह’ और ‘स्थानीय उत्पादन दिवस’ मनाने चाहिए । इसके अंतर्गत बच्चों ने अपने परिवार से स्थानीय उत्पाद लाने चाहिए तथा वे किस प्रकार निर्मित हुए हैं, इसकी सुचना सभी को देनी चाहिए । इससे विद्यालय में स्वदेशी का वातावरण निर्मित हो सकता है ।
४. युवकों में देशभक्ति, आत्मविश्वास तथा श्रम की प्रतिष्ठा के मूल्य बढाकर उन्हें जीवन का एक अंग बनाना चाहिए ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लें !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे