|
(स्टिंग ऑपरेशन यानी गुप्त तरीके से किया गया चित्रीकरण)

आगरा (उत्तरप्रदेश) – पादरी राजकुमार लालवानी और उसकी टोली द्वारा हिन्दुओं का धर्मांतरण करने का षड्यंत्र ‘स्टिंग ऑपरेशन’ से उजागर हुआ है । इस संदर्भ में पुलिस के हाथ लगे वीडियो के शाहगंज इलाके में पादरी राजकुमार हिन्दू महिलाओं से कह रहा है, ‘यदि तुम्हें लाभ चाहिए, तो मंगलसूत्र और सिंदूर का प्रयोग करना छोड़ दो ।’ पेटदर्द से पीडित एक महिला से उसने कहा कि, ‘अपने घर से हिन्दू देवताओं की मूर्तियां निकाल दो । तुम राक्षसों की पूजा कर रही हो । इसलिए तुम्हें कष्ट हो रहा है । इस स्वर्ग का एकमात्र मालिक ईसा मसीह है ।’ २ सितम्बर को पुलिस ने राजकुमार सहित कुल ८ लोगों को बंदी बनाया ।
धर्मांतरण का षड्यंत्र इस प्रकार सामने आया ।
पादरी लालवानी के घर के पास रहने वाले घनश्याम हेमलानी इस जागृत हिन्दू ने ‘स्टिंग ऑपरेशन’ कर यह जानकारी उजागर की । उनकी पत्नी राधा को पेटदर्द की समस्या थी, इसलिए उन्हें कुछ महिलाएं सत्संग के बहाने राजकुमार के घर ले गईं । वहां पादरी ने उनसे कहा, ‘तुम्हारे कष्ट का कारण तुम्हारे देवता हैं । यदि ईसा मसीह पर विश्वास करोगी, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा ।’ उसने राधा के हाथ का पवित्र धागा और गले का मंगलसूत्र उतार दिया ।
यह बात घनश्याम को पता चलने पर उन्होंने पूरी घटना का छिपे तरीके से चित्रीकरण किया और मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को दिखाया । आगे उन्होंने इसकी पुलिस में शिकायत कर २ सितम्बर को सभी ८ लोगों को पकडवाया । पकडे गए लोगों में राजकुमार लालवानी, अनूप कुमार, कमल कुंडलानी, जयकुमार, अरुण और ३ महिलाएं सम्मिलित हैं । (हिन्दुओं के नाम रखने वाले ईसाइयों से सावधान – संपादक)
संपादकीय भूमिका
|
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।