राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का निराधार वक्तव्य

पाटलिपुत्र (बिहार) – धर्मनिरपेक्षता क्या है, समाजवाद क्या है, संविधान क्या है, हमारे पूर्वजों का इतिहास क्या है ?, हिन्दू भाइयों को इसके संबंध में और अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है, ऐसा राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक भाषण में कहा । इसके उपरांत उनकी तीव्र आलोचना होने लगी है । इस आलोचना पर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने पुनः एक आपत्तिजनक वक्तव्य दिया । उन्होंने कहा कि इन दिनों एक संगठन द्वारा हमारे हिंदू भाइयों को उन्मादी बनाने का प्रयत्न किया जा रहा है । इसके उपरांत भा.ज.पा. की ओर से उनकी आलोचना होने लगी है ।
अपना स्पष्टीकरण देते हुए सिद्दीकी ने कहा कि मेरे वक्तव्य को अयोग्य पद्धति से समझा गया है । सभी धर्मों के लोगों के साथ मिलकर देश को सशक्त करना उनका उत्तरदायित्व है । संविधान में बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक का उल्लेख है । अल्पसंख्यक कई प्रकार से पिछडे हुए हैं; फलस्वरूप सरकार उन्हें कुछ सुविधाएं देती है । (अल्पसंख्यक पिछडे हैं, इसका कारण उनकी धार्मिक कट्टरता है । सरकार चाहे जितनी भी सुविधाएं दे, उन पर कोई प्रभाव नहीं पडेगा ! – संपादक) बहुसंख्यक बडे भाई हैं । उनके हाथ में सत्ता है, फलस्वरूप वे समाज को एकजुट कर सकते हैं । अब एक ही दल लगातार हिन्दू-मुस्लिम का नारा लगा रहा है । मेरी आलोचना उस पर है, किसी धर्म या जाति पर नहीं । (देश में कुछ इस्लामी राजनीतिक दल हैं । वे धार्मिक घृणा व द्वेश प्रसारित रहे हैं । सिद्दीकी इस पर मुंह क्यों नहीं खोलते ? – संपादक)
हिन्दुओं को धर्मनिरपेक्षता का पाठ पढाने की आवश्यकता नहीं है ! – भा.ज.पा.

भा.ज.पा. नेता दानिश इकबाल ने सिद्दीकी के वक्तव्य की आलोचना की । उन्होंने कहा कि सिद्दीकी को भारतीय संस्कृति और परंपरा का कोई ज्ञान नहीं है, फलस्वरूप वे ऐसा कह रहे हैं । हिन्दुओं ने सदैव सब को अपनी संस्कृति में सम्मिलित किया है । हिन्दुओं को धर्मनिरपेक्षता का पाठ पढाने की आवश्यकता नहीं है ।
बिहार के मंत्री और भा.ज.पा. नेता संजय सरावगी ने सिद्दीकी के स्पष्टीकरण की आलोचना करते हुए कहा कि क्षमा याचना मांगने के स्थान पर , सिद्दीकी हिन्दुओं को ‘विघटनकारी’ कह रहे हैं । वे मुसलमानों के नेता बनने का प्रयत्न कर रहे हैं, इसीलिए उनके मन की बात उनकी जिव्हा पर आ गई है । हम संविधान के अनुयायी हैं ।
संपादकीय भूमिका
|
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु