भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के शब्द –

नई दिल्ली – भाजपा सांसद तथा पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हनुमानजी पहले अंतरिक्ष यात्री थे। २३ अगस्त को हुए ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे । विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने पूछा कि अंतरिक्ष में जाने वाला पहला व्यक्ति कौन था ? इस प्रश्न पर विद्यार्थियों ने उत्तर दिया – नील आर्मस्ट्रांग । इस पर उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि हनुमानजी अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति थे ।
सांसद ठाकुर ने भारत की अंतरिक्ष प्रगति की सराहना की !
ठाकुर ने जनता से वेद, धर्मग्रंथ तथा ज्ञान की ओर लौटने का भी आवाहन किया। उन्होंने वर्ष २०२३ में ‘चंद्रयान-३’ के माध्यम से मिली सफलता, भारत का वर्ष २०३५ तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने और वर्ष २०४० तक चंद्रमा पर मानव अवतरण (क्रू लैंडिंग) करने के लक्ष्य की प्रशंसा की ।
संपादकीय भूमिका
|
|

ठाकुर के कथन पर द्रमुक सांसद कनिमोळी ने विरोध किया है । वे बोलीं कि सांसद ठाकुर ने ‘चंद्रमा पर सबसे पहले किसने कदम रखा’, यह प्रश्न पूछना तथा यह कहना या आग्रह करना कि वह व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग नहीं, बल्कि हनुमान थे – यह गलत है ।
संपादकीय भूमिकाकट्टर हिन्दू द्वेषी द्रमुक नेताओं की ओर से इस प्रकार की आलोचना होना आश्चर्य की बात नहीं है । वस्तुतः इस दल को अपना अस्तित्व बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए, अन्यथा आगामी चुनावों में संसद तो दूर, तमिलनाडु विधानसभा से भी हिन्दू जनता उन्हें घर का रास्ता दिखा देगी । |
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
पश्चिमी महाराष्ट्र के दूध में पाई गई २५ प्रतिशत मिलावट !
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge
MP Waqf Board : इतिहास में पहली बार ‘वक्फ बोर्ड’ में २ हिन्दु सदस्यों की नियुक्ति
‘हिन्दुओं के देवता पत्थर हैं’, ऐसा हिन्दू द्वेषी वक्तव्य देनेवाले पत्रकार हुसैन शेख ने हिन्दुओं से क्षमायाचना की ।
विशेष न्यायालय ने विधायक टी. राजा सिंह को आरोप से मुक्त किया ।