साप्ताहिक ‘ऑर्गनाइजर’ के संपादक प्रफुल्ल केतकर का गंभीर आरोप

पुणे – ‘देश का निर्वाचन आयोग मतदाता सूची चुराने का प्रयास कर रहा है । न्यायव्यवस्था बिक चुकी है । सैन्यदल का दुरुपयोग किया जा रहा है’ – ऐसे आरोप करके लोकतान्त्रिक संस्थाओं पर विश्वास समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है । ऐसे आरोपों से अराजकता उत्पन्न होती है । लोग सडकों पर उतरते हैं । लोकतांत्रिकग मार्ग से परिवर्तन होता है, इस पर जनता का विश्वास समाप्त किया जाता है – ऐसा वक्तव्य साप्ताहिक ‘ऑर्गनाइजर’ के संपादक प्रफुल्ल केतकर ने किया । उन्होंने आरोप लगाया कि अब ‘मतों की चोरी’ के आरोप से यही प्रयोग किया जा रहा है । लोकतंत्र समाप्त करने हेतु ऐसे प्रयोगों का षड्यंत्र अमेरिका के ‘नियो-लेफ्टिस्ट अकादेमिक थिंक टैंक’ (विश्वविद्यालयों में नव-साम्यवादी चिंतन के अध्ययन गुटों) द्वारा रचा जा रहा है ।
‘विश्व संवाद केन्द्र’ तथा ‘डेक्कन एज्युकेशन सोसाइटी’ की ओर से केतकर के द्वारा ‘देवर्षि नारद माध्यम पुरस्कार’ वितरित किए गए । उस समय वे ‘राष्ट्रीय सुरक्षा एवं प्रसारमाध्यम’ विषय पर बोल रहे थे ।
प्रफुल्ल केतकर द्वारा प्रस्तुत कुछ गंभीर सूत्र :
१. दिल्ली की विश्लेषण करनेवाली संस्था ने महाराष्ट्र के निर्वाचन में मत ४० प्रतिशत से बढे, ऐसा कहा । कुछ दिन पश्चात् उसी संस्था ने ‘गलत सूचना दी’ ऐसा कहकर सार्वजनिक क्षमा मांगी । उस पर किसी ने प्रश्न उपस्थित नहीं किया ।
२. बिहार के प्रकरण का विचार करते समय निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची पुनःपरीक्षण का अधिकार है अथवा नहीं – यही मूल प्रश्न था । अवैध स्थलान्तरण का सूत्र था ही नहीं ; परंतु इस सूत्र से विवाद आरंभ हुआ एवं भारत में नहीं, अपितु इसका समाचार पहले ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में प्रकाशित हुआ ।
सुरक्षा अब केवल सीमा तक ही सीमित नहीं रही ! – केतकरकेतकर ने आगे कहा कि सुरक्षा का विषय अब केवल सीमा तक सीमित नहीं रहा । हमारे विचारों पर आक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है । ‘प्रसारमाध्यमों को सूचना का स्रोत क्या है’, यह प्रश्न पूछने का भी धैर्य नहीं है । ‘ब्रेकिंग समाचार’ के नाम से माध्यमों द्वारा ‘मनोरंजन’ किया जाता है । विशिष्ट चिंतन अपनाने (बोने) हेतु सर्व प्रकार के माध्यमों का उपयोग किया जाता है – इस ओर केतकर ने ध्यान आकर्षित किया । |
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
Resolution Over Iran War : ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिका की संसद के उच्च सदन में पारित
(और इनकी सुनिए…) ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन होने पर भारत की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेंगे !’ – US Lawmakers
Pune Water pollution : ६०० दशलाख (मिलियन) लीटर मलजल सीधे नदी क्षेत्र में छोडे जाने के कारण पुणे नगर की नदियां प्रदूषण के जाल में !
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद किया गया, तो पूरे ईरान को नष्ट कर दिया जाएगा ! : Donald Trump
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा ने कोल्हापुर एवं पुणे में की २ महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं की घोषणा !