|

मुंबई – मुंबई में रात्रिभर वर्षा होने से अनेक निचले भागों में जल एकत्र हुआ था । स्थान-स्थान पर मार्ग जलमग्न हो गए । मौसम विभाग ने मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ (अतीदक्षता की चेतावनी) दी है । वर्षा के कारण मुंबई के मध्य, पश्चिम तथा हार्बर रेलयातायात भी ठप्प हो गया था । इस कारण सर्वत्र स्थानकों पर यात्रियों की अत्यधिक भीड दृष्टिगोचर हुई ।
१. अंधेरी सब वे पूर्णतया जलमग्न हो गया था । वहां के वीरा देसाई मार्ग पर कमर तक जल एकत्र होने से उसमें २ मर्सिडीज वाहन डूब गए थे । उस मार्ग पर सर्वत्र जल ही जल दृष्टिगोचर हो रहा था ।

२. दादर के हिन्दमाता तथा टीटी क्षेत्र में घुटने तक जल एकत्र हुआ । इस कारण यातायात मंद हो गया । मार्गों को नदी जैसे दिख रहे थे। मुंबई के स्वामीनारायण मंदिर क्षेत्र में भी बडे मात्रा में जल एकत्र हुआ था ।
३. शीव-पनवेल महामार्ग पर भी स्थान-स्थान पर जल एकत्र हुआ था । मुंबई-कर्णावती महामार्ग की ओर जानेवाला मार्ग भी जलमग्न हो गया ।
४. विद्यालयों तथा महाविद्यालयों सहित निजी कार्यालयों को भी छुट्टी प्रदान कि गइ । कुछ स्थलों पर ‘वर्क फ्रॉम होम’ (गृहामेंसे कार्य करना) करने के निर्देश दिए गए थे ।
५. दादर रेलस्थानक में जल एकत्र होने से लोकल गाडियां अवरुद्ध हो गई थीं । वडाला रेलस्थानक में तो पटरियां ही दृष्टिगोचर नहीं हो रही थीं । यात्रियों को रेलपटरियों पर उतरकर चलने पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया था ; किन्तु तथापि लोग पटरियों पर चल रहे थे ।

६. मिठी नदी का स्तर बढने से उस क्षेत्र के लगभग ३५० नागरिकों का स्थानान्तरण किया गया ।
७. कुर्ला के नेहरूनगर पुलिस थाने में जल प्रवेश कर गया था । वहां के एल्.बी.एस्. मार्ग पर छाती तक जल एकत्र हुआ था । बेस्ट की एक बस उसमें फंस गई थी ।
८. ठाणे के घोडबंदर मार्ग पूर्णतया जलमग्न हो गया था । वहां के वाघबीळ क्षेत्र में मल निस्तारण वाहिनियों का जल मार्ग पर एकत्र होने से वह क्षेत्र जलमग्न हो गया था । अनेक गृहनिवासों के बाहर कीचड एवं जल एकत्र हो गया था ।
९. डोंबिवली रेलस्थानक क्षेत्र जलमग्न हो गया था । वहां के दुकानों में भी जल प्रवेश कर गया था । भिवंडी की भाजीमण्डी में कटिपर्यन्त जल प्रवेश कर गया था ।
१०. दहीसर चेकनाका के स्थल पर भी घुटने तक जल एकत्र हुआ ।

मंत्री डॉ. उदय सामंत ने कठिन परिस्थिति में सहायता करनेवाले कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है । ‘मेरे समस्त पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी, महानगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी, अग्निशमन दल के जवान, आपत्कालीन यंत्रणा के सर्वे कर्मचारी, एन्.डी.आर्.एफ्. (राष्ट्रीय आपदा प्रतिसाद दल), एस्.डी.आर्.एफ्. (राज्य आपदा प्रतिसाद दल) के जवान तथा स्वयंसेवी संस्थाऐं – इन सभी पर मुझे गर्व है’ ऐसा उन्होंने कहा ।
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !