१ ‘ब्लूटूथ इयरबड्स’, ‘हेडसेट’ अथवा ‘वायर्ड इयरफोन’ जैसे उपकरणों का उपयोग कर चल- दूरभाष का उपयोग करने से गर्दन से संबंधित कष्ट टालना संभव
हम चल-दूरभाष को हाथ में पकडे बिना ‘ब्लूटूथ इयरबड्स’, ‘हेडसेट’ अथवा ‘वायर्ड इयरफोन’, इन उपकरणों की सहायता से उसका उपयोग कर सकते हैं । इसके कारण हमें गर्दन मोडने की आवश्यकता नहीं पडती तथा चल-दूरभाष को हाथ में पकडने की भी आवश्यकता नहीं रहती । इस प्रकार हम गर्दन एवं कंधों की बीमारियों को टाल सकते हैं ।

२. रात की नींद पूरी न होने के परिणाम
‘कुछ लोग रात में लंबे समय तक चल-दूरभाष देखते हैं । इससे रात की नींद पूरी न होने से शरीर में पित्त तैयार होता है । पित्त से शरीर में गर्मी उत्पन्न होकर बाल झडना, पेट साफ न होना, वायु बनना आदि कष्ट होते हैं । नींद पूरी न होने के कारण दूसरे दिन काम में ध्यान नहीं लगता, साथ ही चिडचिडाहट बढती है ।
३. अंधेरे में चल-दूरभाष देखने से आंखों पर होनेवाले परिणाम
अंधेरे में चल-दूरभाष देखने से आंखों पर तनाव आता है तथा आंखों से पानी आता है, साथ ही चश्मा लगना अथवा चश्मे का क्रमांक बढना इत्यादि कष्ट हो सकते हैं ।
४. हाथ एवं कंधे पर होनेवाले परिणाम
रात में लंबे समय तक चल-दूरभाष हाथ में लेकर उसे देखते रहने से हाथ एवं कंधे पर तनाव आकर सूजन आती है तथा पीडा होने लगती है ।’
– डॉ. दीपक जोशी (बैचलर ऑफ नैचरोपैथी एवं योगिक साइंस) देवद, पनवेल. (१८.२.२०२५)

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !
संपादकीय : नागरिक शास्त्र केवल पुस्तक में ?
केरल में दीपप्रज्वलन का विवाद : राष्ट्रीय व्यक्तित्व की आत्मा संस्कृति है या धर्म ?
हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श जीवन-पद्धति का महत्त्व !