
रांची (झारखंड) – सनातन संस्था को २५ वर्ष पूर्ण होने तथा संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के ८३वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कुछ समय पूर्व ही गोवा में भव्य ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का आयोजन किया गया था ।
🚩 Union MoS for Defence Sanjay Seth @SethSanjayMP receives sacred offerings at Sanatan Rashtra Shankhnaad Mahotsav, Goa
🪷 He was presented with Prasad from the Shatachandi and Maha Dhanvantari Yajnas, a brief biography of Sanatan Sanstha’s founder Sachchidananda Parabrahman… pic.twitter.com/6ep3d9BC1Y
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 19, 2025
यह एक ऐसा दुर्लभ आयोजन सिद्ध हुआ, जिसने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आध्यात्मिकता, संस्कृति एवं राष्ट्रप्रेम की चेतना को अभूतपूर्व रूप से जागृत किया है । इस कार्यक्रम में ३१,००० से अधिक लोगों ने सहभाग लिया जिसमें १,००० से अधिक संगठन एवं २३ देशों से प्रतिनिधि सहभागी हुए थे । इस कार्यक्रम में आदरणीय मंत्री आमंत्रित थे; किंतु अन्य व्यस्तता के कारण वे सहभागी नहीं हो पाए ।
इसलिए हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर राज्य समन्वयक श्री. शंभू गवारे ने शंखनाद महोत्सव के आयोजकों की ओर से इस महोत्सव के अंतर्गत संपन्न शतचंडी यज्ञ एवं महाधन्वंतरि यज्ञ का पावन प्रसाद, ‘सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी का संक्षिप्त चरित्र’ ग्रंथ तथा श्री तिरुपति बालाजी की चांदी की मूर्ति भेंटस्वरूप दी । इस समय समिति की रांची समन्वयक श्रीमती पूजा चौहान उपस्थित थीं ।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री. संजय सेठ को शंखनाद के विषय में सुनकर बहुत अच्छा लगा । उन्हें गोवा स्थित सनातन आश्रम में आने का निमंत्रण भी दिया गया ।
क्षणिकालोगों की उपस्थिति के विषय में सुनकर श्री. संजय सेठ को बहुत आनंद हुआ तथा उन्होंने उपस्थित लोगों को भी इस संदर्भ में बताया । |
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Corporate Jihad : धर्मांतरण अस्वीकार करने के कारण ‘विप्रो’ (Wipro) की हिन्दू महिला कर्मचारी को सेवामुक्त किया !