Sourav Ganguly : (और इनकी सुनिए) “आतंकवाद नहीं होना चाहिए, परन्तु खेल चलते रहना चाहिए !” – पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ गांगुली

  • पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ गांगुली का भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर कथन

  • सोशल मीडिया पर गांगुली की आलोचना ।

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ गांगुली

नई दिल्ली – सितंबर २०२५ में आयोजित होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है । इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच १४ सितंबर को मैच होना तय है, जिसका विरोध हो रहा है । इसी पर एएनआई (एशियन न्यूज़ इंटरनेशनल) से बात करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा, “मुझे कोई समस्या नहीं है। खेल चलते रहना चाहिए । पहलगाम में जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था, पर खेल चलते रहना चाहिए। आतंकवाद नहीं होना चाहिए । उसे रोका जाना चाहिए । भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कदम उठाए हैं ।”

गांगुली के इस कथन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कडी आलोचना हो रही है ।

कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन में होने वाली ‘वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स’ क्रिकेट स्पर्धा में भारत तथा पाकिस्तान के बीच एक मैच प्रस्तावित था, परंतु भारतीयों के विरोध के चलते वह मैच समाप्त कर दिया गया ।

संपादकीय भूमिका

  • यदि पहलगाम या अन्य किसी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी आक्रमण में दुर्भाग्यवश गांगुली के परिवार को कोई क्षति हुईं होती, तो क्या उन्होंने ऐसा ही कहा होता ?
  • क्या देश से बड़ा खेल एवं पैसा कमाने वाले खिलाड़ी कभी सच में देश के लिए खेले होंगे ?