सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) के एक शासकीय पाठशाला में हुई घटना

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) – यहां के समरथपुर गांव के एक शासकीय पाठशाला के दलित शिक्षक ने कावड यात्रा एवं श्री दुर्गा देवी के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे क्रोधित ग्रामीणों ने उसे मंदिर ले जाकर क्षमा मांगने एवं नाक भूमि पर रगडने के लिए बाध्य किया । इसके उपरांत शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित भी कर दिया ।
🚨 Hindu Hatred in Sultanpur Govt School!
👨🏫 Teacher Omprakash insulted Kanwar Yatra & Goddess Durga when a girl asked for leave
😡 Outraged villagers forced a public apology at the temple – he had to rub his nose in repentance
⛔ Now suspended, but…
❓What poison has he been… pic.twitter.com/IKkiY3EZmZ— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 27, 2025
१. १७ जुलाई को इसी विद्यालय की एक छात्रा ने कावड यात्रा में सम्मिलित होने एवं दुर्गा मंदिर जाने के लिए शिक्षक ओम प्रकाश से छुट्टी मांगी थी । उस समय ओम प्रकाश ने उसे छुट्टी देने के स्थान पर कावड यात्रा एवं श्री दुर्गा देवी के संबंध में घृणास्पद लैंगिक एवं अपमानजनक टिप्पणियां कीं ।
२. छात्रा ने अपने माता-पिता को इस संबंध में सूचित किया तथा इस घटना का समाचार गांव में प्रसारित हो गया । २२ जुलाई को क्रोधित ग्रामवासी, शिक्षक ओम प्रकाश को बलपूर्वक शिव मंदिर ले गए एवं उसे नाक भूमि पर रगड कर क्षमा मांगने के लिए बाध्य किया । ओम प्रकाश ने मंदिर में क्षमा मांगी । इस घटना का लघु चलचित्र सामाजिक माध्यमों पर तीव्रता से प्रसारित हुआ है ।
३. यह प्रकरण शिक्षा विभाग तक पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने ओम प्रकाश के विरुद्ध जांच प्रारंभ करने एवं निलंबित करने का आदेश दिया ।
संपादकीय भूमिकाऐसे हिंदू-द्वेषी शिक्षक ने अब तक छात्रों को कैसी शिक्षा दी होगी ? इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती । ऐसे लोगों को बंदी बनाकर कारागृह में डाल देना चाहिए ! |
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार