तमिलनाडु में द्रविड मुन्नेत्र कडगम (द्रविड प्रगति संघ) सरकार का हिन्दू-विरोध !

चेन्नई (तमिलनाडु) – यहां किलपौक क्षेत्र में ‘वाडेल्स रोड’ का नाम परिवर्तित कर ‘आर्चबिशप (वरिष्ठ पादरी) एज्रा सरगुनम् रोड’ कर दिया गया है । इस सडक के नामकरण का औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम में द्रमुक के मंत्री के.एन. नेहरू, हिन्दू धार्मिक एवं धर्मार्थ ट्रस्ट मंत्री शेखरबाबू, चेन्नई की महापौर आर. प्रिया तथा द्रमुक के विधायक इनिगो इरुधइराज उपस्थित थे ।
It is a shame that the DMK Government has named Waddels road in Chennai after Late Father Ezra Sargunam, a known-Hindu hater.
The video I have attached is proof of the venom he has spewed against Hindus. He has openly instigated violence against Hindus.
Is there no limits for… pic.twitter.com/QjbnZpLABT
— Nainar Nagenthiran (@NainarBJP) July 22, 2025
इस नामकरण का जनता द्वारा विरोध भी किया गया । तमिलनाडु में भाजपा के अध्यक्ष एवं विधायक नैनार नागेंद्रन ने आर्चबिशप एज्रा के हिन्दू-विरोधी भाषणों के वीडियो ‘एक्स’ पर प्रसारित किए । उन्होंने कहा कि यह अत्यंत लज्जाजनक बात है कि द्रमुक सरकार ने ऐसे व्यक्ति के नाम पर सडक का नामकरण किया, जो हिन्दुओं के विरुद्ध विष उगलता था । मैंने प्रसारित किए गए वीडियो से ‘उसे हिन्दुओं के प्रति कितना द्वेष था ?’, यह स्पष्ट होता है । उसने सार्वजनिक रूप से हिन्दुओं के विरुद्ध हिंसा करने का आवाहन किया था ।
एज्रा सरगुनम् द्वारा किए गए हिन्दू धर्म विरोधी कथन
१. हिन्दू कोई धर्म नहीं है ।
२. जो हिन्दू धर्म को सच्चा ‘धर्म’ मानता है, उसे चुप कराना आवश्यक है । उसके लिए की जाने वाली हिंसा भी उचित है । (मोहनदास गांधी का अहिंसावाद हिन्दुओं के लिए था, जबकि अन्य धर्मीय अपने धर्म के लिए कुछ भी करने को तत्पर रहते हैं, यह ध्यान दें ! – संपादक)
🚨 Waddles Road in Chennai renamed after Father Ezra Sargunam, who said ‘Hindu Religion Doesn’t Exist’ & “Beat those who don’t convert to Christianity until they bleed”!
Another move by the DMK-led TN Govt that exposes its Anti-Hindu mindset! 😡
🛑 Only in India can such an… pic.twitter.com/tt5rVqIgcF
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 23, 2025
३. जो ईसाई नहीं बनता, उसे दो बार मारो तथा रक्त आने तक मारो, ईश्वर उसे क्षमा करेगा । (पादरीयों को शांति की मूर्ति समझनेवालों को सबक ! ऐसे पादरीयों पर कभी फिल्म बनाई जाएगी क्या ? उन्हें ऐसे रूप में दिखाया जाएगा क्या ? – संपादक)
४. हरिद्वार के कुंभ मेले में मैंने हिन्दुओं को ईसाई साहित्य बांटा, इसलिए मुझे वहां से निकाल दिया गया; परंतु इससे मेरे अभियान को और प्रेरणा मिली । (हिन्दू सर्वधर्म समभाव रखने का प्रयास करते हैं, जबकि अन्य धर्मीय हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं ! – संपादक)
५. यह राष्ट्र ईसाई है । २०० वर्ष पहले यहां हिन्दू नामक धर्म था ही नहीं । हिन्दू राजनीतिक उद्देश्य के लिए बनाया गया नकली संप्रदाय है । मुसलमान इसे कैसे सहन कर रहे हैं ?, यही समझ नहीं आता । (ढोंगी धर्मनिरपेक्षतावादी इस विषय पर मुंह नहीं खोलेंगे, यह ध्यान दें ! – संपादक)
कौन था एज्रा सरगुनम् ?एज्रा सरगुनम् ‘इवेंजेलिकल चर्च ऑफ इंडिया’ का पूर्व प्रमुख था । उसने देशभर में चर्च स्थापना के लिए बडा प्रचार एक अभियान चलाया था । वर्ष २००५ तक २ हजार से अधिक चर्च स्थापित किए गए थे एवं वर्ष २०५६ तक १ लाख चर्च स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया था । एज्रा ने अनेक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध एवं हिन्दुओं के विरुद्ध अत्यंत अपमानजनक वक्तव्य किए थे । वर्ष २०१८ में एक भाषण में उसने ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ नामक कट्टर इस्लामी दल को हिन्दुओं के विरुद्ध सार्वजनिक रूप से उकसाया था । उस समय धर्म परिवर्तन के विरुद्ध बोलनेवाले पट्टाली मक्कल कात्छ दल (सर्वहारा जनता दल) के कार्यकर्ता रामलिंगम् की हत्या हुई थी । |
संपादकीय भूमिका
|
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल