
कोपरगांव (जिला नगर) – यहां की वनिता विश्वनाथ हरकळ को पीलिया हो गया था । वे उपचार ले रही थीं; परंतु कोपरगांव समतानगर चर्च के पादरी चंद्रशेखर गौडा ने कहा कि उन्हें बाहरी बाधा है तथा कोई बीमारी नहीं है । उन्होंने कहा कि उन्हें कोई दवा न दी जाए । उसके बाद पादरी चंद्रशेखर गौडा ने अपना तेल एवं मंत्रों से अभिमंत्रित पानी वनिता को दिन में ३-४ बार पीने को कहा ।

परिवार वालों ने वनिता की दवाईयां बंद कर दीं तथा पादरी द्वारा दिया गया तेल एवं पानी वनिता पर छिड़कते रहे तथा उन्हें वह पानी पिलाते रहे । उचित औषधोपचार न मिलने के कारण वनिता की तबीयत बिगड़ गई एवं उनकी मृत्यु हो गई । इसके बाद वनिता के भाई संजय पंढरे ने कोपरगांव शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि वनिता की मृत्यु के लिए पादरी चंद्रशेखर गौडा उत्तरदायी हैं । इस प्रकरण में चंद्रशेखर गौडा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला प्रविष्ट किया गया है ।
संपादकीय भूमिकाऐसे प्रकरणों में हिन्दू विरोधी अंनिस चुप क्यों रहता है ? यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि केवल हिन्दू धर्म की प्रथाओं तथा परंपराओं को झूठा प्रमाणित करने का प्रयास करने वाले अंनिस अन्य धर्मों में घातक अंधविश्वासों के बारे में एक शब्द भी नहीं कहता ! |
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।