Muslim Population : प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार – विश्व में हर चौथा व्यक्ति मुसलमान

नई दिल्ली – अमेरिका के ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट से सामने आया है कि पूरे विश्व में इस्लाम धर्म रिकॉर्ड गति से बढ रहा है । प्यू रिसर्च सेंटर के नवीनतम आंकडों के अनुसार, वर्ष २०१० से २०२० के मध्य मुसलमानों की जनसंख्या १७० करोड से बढकर २०० करोड तक पहुंच गई है । अर्थात, २१ प्रतिशत की वृद्धि हुई है । इसी अवधि में पूरे विश्व की जनसंख्या केवल १० प्रतिशत बढी । इस तीव्र गति से हुई वृद्धि के कारण वैश्विक प्रतिशत में मुसलमानों की जनसंख्या का हिस्सा २४ प्रतिशत से बढकर २६ प्रतिशत हो गया है । अर्थात, आज विश्व में हर चौथा व्यक्ति मुसलमान है । विशेष बात यह है कि मुसलमानों की जनसंख्या अन्य धर्मों की तुलना में दोगुनी गति से बढ रही है ।

१०० वर्ष पूर्व कितनी थी मुसलमानों की जनसंख्या ?

वर्ष १९०० में मुसलमानों की विश्वभर में जनसंख्या केवल २० करोड थी, जो उस समय वैश्विक जनसंख्या का केवल १२ प्रतिशत थी । मुसलमान बहुल देशों में उच्च जन्मदर के कारण पिछले १०० वर्षों में यह संख्या तेजी से बढी है एवं वर्ष २०२५ में यह जनसंख्या लगभग २५ प्रतिशत तक पहुंच गई है । प्यू रिसर्च के अनुमान के अनुसार, वर्ष २०३० में यह संख्या २२० करोड होगी एवं २०५० में २८० करोड अर्थात विश्व की ३० प्रतिशत इतनी होगी ।

सर्वाधिक मुसलमान कहां रहते हैं ?

विश्व के ५९ प्रतिशत मुसलमान एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रहते हैं, जबकि उप-सहारा अफ्रीका में उनका योगदान १८ प्रतिशत हो गया है । इंडोनेशिया में २४ करोड मुसलमान हैं, जो विश्व के कुल मुसलमानों के १२ प्रतिशत हैं । भारत में २१ करोड ३० लाख मुसलमान हैं एवं वे देश की जनसंख्या में १५ प्रतिशत हैं ।

कुछ देशों में मुसलमान जनसंख्या में हुए परिवर्तन

१. कजाकिस्तान : यहां मुसलमानों का अनुपात ८ प्रतिशत बढा; क्योंकि अनेक ईसाई नागरिक देश छोडकर चले गए ।

२. लेबनान : सीरिया से आए शरणार्थियों के कारण मुसलमानों की संख्या बढी ।

३. ओमान : विदेशी नागरिकों के आने के कारण मुसलमानों का अनुपात ८ प्रतिशत घटा ।

४. तंजानिया : यहां प्रजनन का अनुपात कम होने के कारण मुसलमानों का अनुपात ६ प्रतिशत कम हुआ ।

५. यूरोप खंड : यहां मुसलमानों की जनसंख्या यात्री एवं उच्च प्रजनन अनुपात के कारण बढ रही है ।

संपादकीय भूमिका 

  • वर्तमान में मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि का अनुपात देखते हुए, भविष्य में विश्व में प्रत्येक दूसरा व्यक्ति मुसलमान हो जाए तो आश्चर्य नहीं होगा !
  • जनसंख्या जिहाद द्वारा भारत को इस्लामी देश बनाने का षड्यंत्र रचा ही गया है । अतः भविष्य में भारत इस्लामी देश हो जाए तो भी आश्चर्य नहीं होगा !