Syria Israel Conflict : सीरिया के शिया-सुन्नी युद्ध में इजराइल का प्रवेश : बम वर्षाव में १०० लोगों की मृत्यु

दमास्कस (सीरिया) – सीरिया में चल रहे शिया ड्रुज एवं सुन्नी बेदुइन २ समुदायों के संघर्ष में इजराइल ने प्रवेश किया है । इजरायली सेना ने सीरिया के सैनिकी टैंक पर आक्रमण किया । इजराइल का आरोप है कि ‍वहां की सरकार तथा सेना सुन्नी बेदुइन समुदाय को समर्थन दे रही है । उसनेेेेेेेे इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सीरियन सरकार ड्रुज समुदाय पर आक्रमण करने हेतु उसके सैनिकों तथा शस्त्रों का उपयोग कर रही है । दक्षिण सीरिया के स्वेइदा प्रांत में ड्रुज तथा बेदुइन के सैन्य मे हिंसक संघर्ष रोकने हेतु सीरिया का सरकारी सुरक्षा दल वहां पहुंचा, तो इजराइल ने यह आक्रमण किया । इसमें अनुमानत: १०० लोगों की मृत्यु हुई ।

इजराइल द्वारा सीरिया के संघर्ष में प्रवेश करने का यह है कारण !

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने कहा कि इजराइल के गोलान हाइट्स में स्थित ड्रुज समुदाय के सीरिया के ड्रुज लोगों से गहरे संबंध होने से उनकी सुरक्षा करने हेतु यह कारवाई की गई । दूसरी ओर सीरिया मानता है कि यह हिंसा सांप्रदायिक नहीं, अपितु सरकार एवं अपराधियों के मध्य लडाई है । सरकार ड्रुज समुदाय काे अपराधी मानती है ।

शिया इस्लाम की एक शाखा का ड्रुज समुदाय सीरिया, लेबनान तथा इजराइल आदि देशों में फैला हुआ है । सीरिया में वर्तमान में सुन्नी बहुसंख्यक सरकार है, जिसने बशर अल्-असद को पदच्युत करने के पश्चात सत्ता धारण की; परंतु इसके उपरांत भी ड्रुज, शिया, ईसाई तथा कुर्द समान अल्पसंख्यकों को सरकार के विषय में संदेह है ।