
तिरुपति (आंध्रप्रदेश) – तिरुपति बालाजी मंदिर के सहायक कार्यकारी अधिकारी ए. राजाशेखर बाबू को निलंबित किया गया है । बाबू चर्च में प्रत्येक रविवार की प्रार्थना के लिए उपस्थित रहते थे । इसलिए उन पर यह कार्रवाई की गई है । तिरुपति तिरुमला देवस्थान प्रशासन ने बाबू को निलंबित करने का स्पष्टिकरण देते हुए कहा है कि गैरहिन्दुुओं के धार्मिक कार्य में सम्मिलित होनेवाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के एक नियम के रूप में यह कार्रवाई की गई है । इससे पूर्व ऐसे ही कारणों से शिक्षक, तकनीकी अधिकारी, परिचारिका तथा अन्य अधिकारी ऐसे न्यूनतम १८ कर्मचारियो का स्थानांतरित किया गया था ।
🚨 TTD EO Rajashekhar Babu Suspended for Attending Church Prayers! ⛪❌
Assistant Executive Officer of Tirumala Tirupati Devasthanams (TTD) caught regularly attending Sunday church services 😡
Temple body suspended him for violating rules barring staff from non-Hindu religious… pic.twitter.com/9hZyj5aH68
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 9, 2025
मंदिर प्रशासन ने इस संदर्भ में एक निवेदन प्रसारित किया है तथा उसमें कहा है कि तिरुमला तिरुपति देवस्थान प्रशासन के ध्यान में आया है कि ए. राजाशेखर बाबू अपने मूल गांव पुत्तुर में प्रत्येक रविवार स्थानीय चर्च की प्रार्थना को उपस्थित रहते हैं । यह आचरण देवस्थान के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है । इसलिए यह कार्रवाई की गई है । उसी प्रकार देवस्थान के दक्षता विभाग ने आरोपों का समर्थन करनेवाला ब्यौरा तथा अन्य प्रमाण प्रस्तुत करने के पश्चात यह कार्रवाई की गई ।

TTD AEO Rajasekhar Babu suspended for violating conduct rules.
He allegedly took part in Sunday church prayers in Puttur, breaching TTD’s code as an employee of a Hindu religious body.Action was taken after a Vigilance report.#TTD #Tirumala #DisciplinaryAction pic.twitter.com/oJ4ymfRoJ5
— Tirumala Tirupati Devasthanams (@TTDevasthanams) July 8, 2025
संपादकीय भूमिकाऐसे अधिकारियों को निलंबित नहीं, अपितु पदच्युत करना चाहिए ! |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !