
मुंबई, ३ जुलाई (वार्ता.) – सनातन संस्था के २५ वर्ष पूरे होने तथा सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ८३वें जन्मदिन के अवसर पर, सनातन संस्था द्वारा हाल ही में गोवा में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर आयोजित शतचंडी यज्ञ तथा धन्वंतरि याग का प्रसाद सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री अभय वर्तक ने मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस को दिया । इस समय अभय वर्तक ने श्री देवेंद्र फडणवीस को श्री बालाजी की चांदी की मूर्ति तथा सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के संक्षिप्त जीवन चरित्र का ग्रंथ भेंट किया, साथ ही मनाए गए महोत्सव के बारे में संक्षेप में जानकारी भी दी । इस अवसर पर देवेंद्र फडणवीस ने अपनी भावना व्यक्त की कि ‘कार्य की अधिकता के कारण वे महोत्सव में उपस्थित नहीं हो सके ।’ इस अवसर पर सनातन की साधिका श्रीमती शशिकला पै तथा श्रीमती पूर्णिमा प्रभु उपस्थित थीं ।
सात्त्विकता एवं संगठन ही राष्ट्र के उत्कर्ष की चाबी – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
मुख्यमंत्री ने संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज की चरणपादुकाओं का किया दर्शन !
UCC Maharashtra : शीतकालीन सत्र में ‘समान नागरिक संहिता’ का प्रारूप प्रस्तुत किया जाएगा ! – देवेन्द्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा : परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री को दी सूचना !
राज्य में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त !
अतिवृष्टि के कारण विधानसभा का कार्य स्थगित