पिलखुवा (उत्तरप्रदेश) से बंदी बनाया गया

लक्ष्मणपुरी (उत्तरप्रदेश) – राज्य के पिलखुवा क्षेत्र से रेल विभाग के कर्मचारी गजेन्द्र यादव तथा उसके दो साथियों को आतंकवाद विरोधी दल ने बंदीकृत किया है । उन पर नकली मुद्रा तैयार कर उसे प्रसारित करने का गंभीर आरोप है । किराए के मकान में नकली नोट छापकर राज्य के अनेक जनपदों में उसकी तस्करी की जा रही थी । दल ने बंदी बनाते समय इन तीनों के पास से ₹३ लाख ९० सहस्र मूल्य की नकली मुद्रा तथा अन्य सामग्री अधिग्रहित की है ।
गजेन्द्र यादव बुलन्दशहर जनपद का निवासी है तथा वह लाखन रेलवे स्टेशन पर ‘पॉइण्ट्समैन’ के पद पर कार्यरत था । सिद्धार्थ झा तथा विजयवीर चौधरी , ये उसके साथ पकडे गए अन्य दो आरोपी हैं । इन तीनों ने आपस में कार्य का विभाजन करते हुए कागज उपलब्ध कराने, नोट छापने तथा माल की तस्करी करने का उत्तरदायित्व लिया था।
संपादकीय भूमिकाऐसे लोगों पर देशद्रोह का अपराध प्रविष्ट कर, उन्हें फांसी का दंड दिलाने हेतु पुलिस को प्रयास करना आवश्यक है ! |
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला