रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन में पाक से कहा !

शंघाई (चीन) – हम आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखेंगे । शांति, समृद्धि एवं आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते । इन चुनौतियों का सामना करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है । हम अपनी सुरक्षा के लिए इन नीतियों के विरुद्ध लडाई जारी रखेंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान एवं चीन से कहा । वह चीन के किंगदाओ में आयोजित ‘शंघाई सहयोग सम्मेलन’ में बोल रहे थे । सम्मेलन में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी उपस्थित थे । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कारण दोनों देशों के बीच हुए तनाव के उपरांत पहली बार दोनों देश आमने-सामने आए।
My statement at the SCO Defence Ministers’ Meeting in Qingdao (China) pic.twitter.com/dV3Bc0wtOk
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 26, 2025
एस.सी.ओ. सदस्यों को आतंकवादियों का समर्थन करने वालों की निंदा करनी चाहिए !
राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को रणनीतिक शस्त्र के रूप में उपयोग करते हैं एवं आतंकवादियों को शरण देते हैं। इस प्रकार के दोहरे मानदंडों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। एस.सी.ओ. को ऐसे देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए। आतंकवाद का कोई भी कृत्य आपराधिक एवं अन्यायपूर्ण है, चाहे इसका उद्देश्य कुछ भी हो, जहां भी, जब भी एवं जिसके द्वारा भी ऐसे कृत्य किए गए हों, एस.सी.ओ. सदस्यों को इस दुष्ट कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए, उन्होंने आवाहन किया ।
भारत शांति एवं समृद्धि को महत्व देता है !
पहलगाम में हुए आतंकवादी आक्रमण का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम में धार्मिक पहचान के आधार पर पर्यटकों पर गोली चलाई गई। कोई भी देश, चाहे वह कितना भी बडा एवं शक्तिशाली क्यों न हो, अकेले काम नहीं कर सकता। इसलिए वैश्विक व्यवस्था में आपसी विश्वास एवं सहयोग पर बल देना चाहिए। भारत शांति एवं समृद्धि को महत्व देता है।
Today, 25th June, I shall be leaving for Qingdao, China, to take part in the Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Defence Ministers’ Meeting.
I will have the opportunity to interact with various Defence Ministers on a wide range of issues. Looking forward to present India’s…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 25, 2025
चीन की शासकीय भेंट से पूर्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर संदेश में लिखा कि, वे वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के लिए भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने के लिए उत्सुक हैं एवं आतंकवाद को मिटाने के लिए संयुक्त प्रयासों का आह्वान करते हैं।
🛡️ “Action Against Terror Will Continue!” – Rajnath Singh 🇮🇳
In China, the Defence Minister strongly rebukes Pakistan! 🔥
🤝 At the Shanghai Cooperation Organisation meet, he urged member nations to condemn those aiding terrorists.
🕊️ India stands for peace and prosperity!… pic.twitter.com/xjRv75WNg0
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 26, 2025
बलूचिस्तान का उल्लेख; मात्र पहलगाम का उल्लेख न करने वाले संयुक्त वक्तव्य पर भारत ने हस्ताक्षर करने में असहमति व्यक्त की !सम्मेलन के समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। वक्तव्य में पहलगाम में आतंकवादी आक्रमण का उल्लेख नहीं किया गया; किन्तु बलूचिस्तान में कथित आतंकवादी गतिविधियों का सीधे-सीधे उल्लेख किया गया।
पाकिस्तान ने बार-बार भारत पर बलूचिस्तान स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन करने का आरोप लगाया है, जिसका भारत ने हर बार खंडन किया है। |
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !