मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा पादुका पूजन

देहूगांव (पुणे जिला) – जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकी का १८ जून को दोपहर २ः३० बजे हजारों वारकरियों की उपस्थिति में आषाढ़ी वारि के लिए देहू गांव से पंढरी की ओर प्रस्थान हुआ । इस वर्ष जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज का यह ‘३४० वीं पालकी प्रस्थान’ समारोह है । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संत तुकाराम महाराज का पूजन किया । इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार तथा केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल उपस्थित थे । यहां मुख्य मंदिर के पास शिला मंदिर के सामने वारकरियों ने झिम्मा – फुगडी खेलने का आनंद उठाया । इस शुभ अवसर पर तुकोबा जी के नामस्मरण एवं ताल-मृदुंग की ध्वनि बजाई गई । इस वर्ष वारी में पालकी रथ के आगे २७ लोग तथा रथ के पीछे ३७० लोगों ने वारी में भाग लिया ।
पाऊले चालती पंढरीची वाट…
आज, जगद्गुरु संतश्रेष्ठ श्री तुकाराम महाराज पालखी प्रस्थान सोहळा! सर्व वारकरी बांधवांना मंगलमय शुभेच्छा!#संततुकाराममहाराज #SantTukaramMaharaj #वारी2025 #Maharashtra pic.twitter.com/aq851DvR6N— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 18, 2025
इनामदार वाड़े में निवास !

मुख्य पालकियों की उपस्थिति में हरिनाम का जप करके पालकी ने वारकरी भक्तों के साथ शाम ५ बजे मंदिर की परिक्रमा की तथा मुख्य मंदिर से प्रस्थान किया । शाम ६ः३० बजे पालकी प्रस्थान समारोह जगद्गुरु संत तुकोबाराया की अजोली अर्थात इनामदार साहब वाड़े में अपने प्रथम पड़ाव के लिए हुआ । वहां आरती सम्पन्न हुई तथा रात्रि में देहुकर महाराजजी का कीर्तन तथा हरिनाम का जागरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
Anurag Dhankar Found Dead : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड पुलिस मुख्यालय में फंदे से लटके हुए पाए गए !
आमरण अनशन करने वाले सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने चिकित्सालय में किया भर्ती !
कर्नाटक में विद्यालयों के निकट पिज्जा-बर्गर के विक्रय पर शीघ्र ही प्रतिबंध !
श्रीराम का अपमान करने के कारण ही कट्टर शहरी नक्सलवादी अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी ! – Barkha Trehan
‘एस्.आई.आर्.’ प्रक्रिया कर रहे शिक्षक से ३ धर्मांधों ने की मारपीट !
अयोध्या : पवित्र सरयू नदी में मांस एवं मद्य का सेवन करने वाले तीन हिन्दू गिरफ्तार !