|

लंदन (ब्रिटेन) – मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा था कि यदि आप शेख हसीना को भारत में रखना चाहते है, तो मैं आपको बाध्य नहीं कर सकता; परंतु बांग्लादेश के लोगों को भडकानेवाले वक्तव्य वे नहीं करेंगी इसका आश्वासन दें । इस पर प्रधानमंत्री मोदीजी ने मुझे कहा कि सामाजिक माध्यमों पर नियंत्रण रखना हमें संभव नहीं होगा ।’ तब मैंने उन्हें उत्तर दिया कि यह एक भ्रमात्मक परिस्थिति है, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख परामर्शदाता मोहम्मद यूनुस ने यहां एक कार्यक्रम में बोलते समय ऐसी जानकारी दी । उन्होंने आगे कहा कि हम भारत के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं; परंतु भारतीय प्रसारमाध्यमों के नकली समाचार तथा सामाजिक माध्यमों से हो रहे अपप्रचार के कारण बांग्लादेश चिंतित है । (भारत का विचार करने की अपेक्षा यूनुस को चाहिए कि वह अपने देश के हिन्दुओं की रक्षा के लिए प्रयास करें ! – संपादक, दैनिक सनातन )
यूनुस ने आगे कहा कि बांग्लादेश ने भारत सरकार को पत्र लिखकर हसीना के प्रत्यार्पण की मांग की है । अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने हसीना के विरोध में अभियोग चलाया है । उसके विरोध में अनेक अपराधों के लिए सूचनाएं भेजी गई हैं । हम कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं ।
संपादकीय भूमिकाशेख हसीना को क्या करना चाहिए तथा क्या नहीं करना चाहिए, इसका भारत से क्या संबंध ? हसीना को अपने देश के संदर्भ में घटनाओं पर बोलने का पूरा अधिकार है, यूनुस को सदैव यह ध्यान में रखना चाहिए ! |
इजराइल में स्थापित की जाएगी छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा !
अमरीका की ‘ब्लूमबर्ग’ समाचार संस्था द्वारा भारत विरोधी लेख वापस लिया गया !
ईरान की मिसाइल क्षमता को बडी मात्रा में हानि – डोनाल्ड ट्रम्प
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न