गोवा में सांसद, मंत्री तथा विधायकद्वारा रामनाथी (फोंडा) स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना भेंट !

सांसद सदानंद शेट तानावडे, पुरातत्त्व विभाग के मंत्री सुभाष फलदेसाई, विधायक प्रेमेंद्र शेट, विधायक दाजी सालकर तथा विधायक संकल्प आमोणकर की उपस्थिति

सनातन प्रभात के कार्य का विवरण देते समय समूह संपादक श्री योगेश जलतारे (सबसे दाईं ओर), बाएं से श्री जयेश स्थली, विधायक संकल्प आमोणकर, सांसद सदानंद शेट तानावडे, मंत्री सुभाष फलदेसाई, विधायक प्रेमेंद्र शेट तथा विधायक दाजी सालकर

फोंडा (गोवा) – गोवा के रामनाथी (फोंडा) स्थित सनातन संस्था के आश्रम को दिनांक ९ जून को भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्री सदानंद शेट तानावडे, पुरातत्त्व विभाग के मंत्री श्री सुभाष फलदेसाई, मये क्षेत्र के विधायक श्री प्रेमेंद्र शेट, वास्को क्षेत्र के विधायक श्री दाजी उर्फ कृष्णा सालकर तथा मुरगाव क्षेत्र के विधायक श्री संकल्प आमोणकर ने सद्भावना भेंट दी । इस अवसर पर उन्हें आश्रम में चल रहे राष्ट्र एवं धर्म रक्षा तथा आध्यात्मिक अनुसंधान कार्य का विवरण दिया गया ।

इस प्रसंग पर सनातन संस्था के व्यवस्थापकीय विश्वस्त श्री वीरेंद्र मराठे तथा संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चेतन राजहंस से राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति से संबंधित विविध विषयों पर चर्चा हुई । इस अवसर पर गोमंतक मंदिर महासंघ के श्री जयेश थली तथा हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री रमेश शिंदे भी उपस्थित थे ।

सांसद, मंत्री तथा विधायकों ने सनातन संस्था के आश्रम में चल रहे कार्य तथा सूक्ष्म प्रदर्शन के विषय में जिज्ञासापूर्वक विवरण प्राप्त किया । मंत्री श्री सुभाष फलदेसाई ने कहा, “आश्रम में अत्यंत सकारात्मक स्पंदन अनुभव होते हैं ।” आश्रम के उत्तम व्यवस्थापन एवं स्वच्छता के संबंध में सांसद श्री तानावडे ने कहा, “यह व्यवस्थापन तो बडे-बडे व्यावसायिक संस्थानों को भी लज्जित कर दे, इतना श्रेष्ठ है ।” आश्रम में साधकों द्वारा लिखी गई त्रुटियों का फलक देखकर मंत्री श्री फलदेसाई ने कहा, “स्वभावदोष एवं अहं निराकरण की यह प्रक्रिया हमें मंत्रियों को भी सिखाई जानी चाहिए ।”  विधायक श्री सालकर तथा विधायक श्री संकल्प आमोणकर ने आश्वासन दिया कि, “हम अपने मतदार क्षेत्रों में सनातन के राष्ट्र एवं धर्म कार्य में सदैव सेवा प्रदान करते रहेंगे ।”

सनातन आश्रम में कला से संबंधित सेवा के विषय में जानकर लेते मान्यवर

‘सनातन प्रभात’ के कार्यालय को विशेष भेंट !

आश्रम स्थित ‘सनातन प्रभात’ के मुख्य कार्यालय को भी सभी मान्यवरों ने भेंट दी । इस अवसर पर ‘सनातन प्रभात प्रसारमाध्यम समूह’ के संपादक श्री योगेश जलतारे, उपसंपादक श्री उमेश नाईक तथा कार्यालय में सेवा कर रहे साधकों से परिचय कर उनके साथ संवाद किया गया ।