दैनिक ‘सनातन प्रभात’में प्रकाशित समाचार तथा हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा सौंपे गए ज्ञापन का परिणाम !

आळंदी (जिला पुणे) : तीर्थस्थान आळंदी के पास प्रस्तावित पशुवधगृह न हो, इस संबंध में मुझे ज्ञापन प्राप्त हुआ है । सभी संत-महंतों को साक्षी रखकर मैं यह घोषित करता हूं कि पिंपरी-चिंचवड महापालिका द्वारा विकास का प्रारूप में अंतर्भूत पशुवधगृह का आरक्षण हटा देंगे तथा वहां किसी भी स्थिति में हम यह पशुवधगृह होने नहीं देंगे, ऐसा प्रतिपादन महाराष्ट्र राज्य के उद्योगमंत्री श्री. उदय सामंत ने किया । ह.भ.प. प्रमोद महाराज जगताप की षष्ठपूर्ति के उपलक्ष्य में आळंदी में आयोजित कृतज्ञता समारोह तथा गौरवग्रंथ के प्रकाशन के समय बात करते हुए उन्होंने यह आश्वस्ततापूर्ण प्रतिपादन किया ।

| पिंपरी-चिंचवड महापालिका ने आळंदी एवं देहू इन तीर्थस्थानों के पास, साथ ही प.पू. स्वामी गोविंददेव गिरिजी के आश्रम के निकट के ४ एकर भूमि में पशुवधगृह के निर्माण का प्रस्ताव रखा था । इस संदर्भ में दैनिक ‘सनातन प्रभात’ने विस्तृत समाचार प्रकाशित कर इसके विरुद्ध आवाज उठाई थी, साथ ही इस संबंध में वारकरी समाज एवं प्रशासन की भूमिकाएं भी प्रकाशित की थी । इसके साथ ही हिन्दू जनजागृति समिति ने इस संदर्भ में राज्य के उद्योगमंत्री उदय सामंत एवं आळंदी नगर परिषद को ज्ञापन सौंपे । समिति ने विभिन्न वारकरी संगठनों के प्रमुखों से मिलकर उन्हें इसके प्रति अवगत कर उसकी गंभीरता का उन्हें ध्यान दिलाया । इसके एकत्रित परिणाम के कारण अंततः उद्योगमंत्री उदय सामंत ने ‘आळंदी के निकट हम प्रस्तावित पशुवधगृह होने नहीं देंगे’, इसकी आश्वस्तता दिलाई । |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य
पहले ‘वंदे मातरम्’ तत्पश्चात ‘जन गण मन’ गाया अथवा बजाया जाएगा ! – केंद्र सरकार का आदेश
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री