कुख्यात उपद्रवी मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र को २ साल की कारावास की सजा

अब्बास अंसारी

मऊ (उत्तर प्रदेश) – कुख्यात उपद्रवी और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र , विधायक अब्बास अंसारी, उनके भाई और चाचा को घृणा बढ़ाने की घटना में यहां की अदालत ने दोषी मानते हुए २ साल के कारावास का दंड दिया है । यह घटना ३ मार्च २०२२ की है । विधानसभा चुनाव के समय अब्बास अंसारी ने सरकार बनने के बाद सरकारी अधिकारियों को धमकी दी थी । अब्बास अंसारी ‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी’ के विधायक हैं ।