विशेषज्ञों का सावधानी बरतने का परामर्श

नई दिल्ली – देश में कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या तेजी से बढ रही है । २९ मई को यह संख्या १ हजार ३२६ पर पहुंच गई है । वहीं, मृतकों की संख्या १४ हो गई है । उनमें से ६ मृत्यु महाराष्ट्र में हुई हैं । विशेषज्ञों का मत है कि, टीकाकरण का कोरोना के नए प्रकार (वेरिएंट) पर प्रभाव नहीं हो रहा है । इसलिए उन्होंने सावधानी बरतने का सुझाव दिया है ।
१. कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रा. मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि, वर्ष २०२२ के उपरांत कोरोना वायरस के नए प्रकार के कारण कोरोना के रोगियों की संख्या अनेक गुना बढी है; परंतु कोई गंभीर स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है । मुझे लगता है कि, इस बार भी अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है ।
२. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रा. ज्ञानेश्वर चौबे के मत में, यदि कोरोना की चौथी लहर आई, तो उसका प्रभाव २१ से २८ दिनों तक रहेगा । वह दूसरी लहर जैसी घातक सिद्ध नहीं होगी ।
३. प्रा. ज्ञानेश्वर चौबे ने आगे कहा कि, टीकाकरण करवा चुके लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए । इसका कारण यह है कि, टीकाकरण नए प्रकार के कोरोना वायरस के कारण होनेवाले प्रभावों को रोक नहीं सकता । तथापि टीकाकरण की रोग प्रतिरोधक क्षमता अभी भी पूर्णतः निर्बल नहीं हुई है । वह निश्चित रूप से आपके शरीर को कोरोना के नए प्रकार से लडने में सहायता कर सकती है ।
तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के उपरांत अब मंदिर के सरकारीकरण की संभावना
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
इस्लाम स्वीकार करने पर स्वयं ही ‘पिछडा वर्ग मुसलमान’ का दर्जा नहीं मिल सकता ! – Madras High Court
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court