Call Hindu Jobs App : कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढा द्वारा ‘कॉल हिन्दू जॉब्स’ ऐप का उद्घाटन 

हिन्दू समाज को मिलेंगी विभिन्न सुविधाएं 

कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढा

मुंबई – राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढा ने ‘कॉल हिन्दू जॉब्स’ नामक डिजिटल ऐप का उद्घाटन किया है । ‘कॉल हिन्दू जॉब्स’ एक ऐसा ऐप है जो हिन्दू समाज को एक ही स्थान पर रोजगार, ई-कॉमर्स, धार्मिक पर्यटन, ऑनलाइन विवाह तथा सांस्कृतिक जागरूकता जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। यह ऐप जल्द ही शुरू होने वाला है । इसके लिए हिन्दू जागरण मंच से जुड़े युवा कार्यकर्ता विशाल दुराफे ने पहल की है । इस ऐप का उद्देश्य है हिन्दू युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना तथा समाज को आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना ।

इस माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे । मंत्री लोढा ने इस पहल को “तकनीकी युग की आवश्यकता” बताया है । उन्होंने यह भी कहा कि “यह समाज की एकता तथा आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में एक कदम है ।”