|

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) – फर्रुखाबाद निवासी मोहम्मद रेहान ने लक्ष्मणपुरी की एक हिन्दू युवती को बहला-फुसलाकर फर्रुखाबाद ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया । तदोपरांत उन्होंने फतेहगढ न्यायालय में विवाह कर लिया । हिन्दू महासभा और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि एक मुसलमान ने एक हिन्दू युवती को बहला-फुसलाकर फतेहगढ न्यायालय में उससे विवाह कर लिया है । हिन्दू युवती से विवाह कर घर लौट रहे मोहम्मद रेहान की हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी । पीडिता की मां ने मुसलमान युवक के विरुद्ध पुलिस में आरोप प्रविष्ट कराया है । उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि “एक मुसलमान युवक मेरी बेटी को बहला कर लक्ष्मणपुरी ले गया तथा बलपूर्वक उसका धर्म परिवर्तन करा दिया ।” इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दोष पत्र प्रविष्ट कर अन्वेषण प्रारंभ कर दिया है ।
हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने इसे ‘लव जिहाद’ का गंभीर प्रकरण बताया है । उन्होंने पुलिस से इस विषय में गहन जांच करने की मांग की है ।
हिन्दू युवती ने मुसलमान का पक्ष लिया !
इस प्रकरण का लघु चलचित्र व्यापक रूप से प्रसारित किया गया है । इसमें हिन्दू युवती घूंघट ओढे हुए है । (हिन्दू लडकियों में धार्मिक शिक्षा का अभाव होने के कारण ही वे मुसलमानों से विवाह करने तथा उनके लिए धर्म परिवर्तन करने को तैयार हो जाती हैं ! – संपादक) जब हिन्दू धर्म के प्रणेता मुसलमानों को घेरते हैं, तब बुर्का परिधान की हुई हिन्दू लडकी मुसलमानों का पक्ष लेते हुए तथा हिन्दू प्रणेताओं से बहस करते हुए दिखाई देती है ।
सौजन्य : D BHARAT NEWS
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !