मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जानकारी

मुंबई – पिछले कुछ वर्षाें से महाराष्ट्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध अभियान तीव्र किया गया है । भले ही प्रतिमाह बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध कार्यवाही हो रही हो, तब भी राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों की घुसपैठ रूकने का नाम नहीं ले रही है । जनवरी २०२१ से १५ फरवरी की अवधि में राज्य में कुल २ सहस्र ७६४ बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हुई है । उनमें से २ सहस्र २३७ बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी हुई हैं, जबकिप ५२७ बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीमा पार भेजा गया है । ५ मार्च को विधानपरिषद में विरोधी दलों के विधायकों द्वारा उठाए गए तारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखित रूप में उक्त जानकारी दी ।
इसके अंतर्गत की गई कार्यवाही के अनुसार राज्य का आतंकवादविरोधी दल तथा स्थानीय पुलिस के द्वारा प्रतिमाह बांग्लादेशी घुसपैठियों की गिरफ्तारी की जाती है । कुछ बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीमापार भेजा जाता है; परंतु तब भी महाराष्ट्र में फर्जी पहचानपत्र रखनेवाले नए-नए घुसपैठी दिखाई दे रहे हैं ।
महाराष्ट्र में मिले इतने बांग्लादेशी घुसपैठी !
वर्ष |
गिरफ्तारी |
सीमापार |
| २०२१ | १९२ | १०९ |
| २०२२ | २१७ | ७७ |
| २०२३ | ५७३ | १२७ |
| २०२४ | ७१६ | २०२ |
| २०२५ में १५ फरवरी तक | ५३९ | १२ |
फर्जी कागदपत्रों का उपयोग कर भूमि खरीदी !
इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को मात्र उनके पैनकार्ड के आधार पर फर्जी पहचानपत्र दिए गए हैं, ऐसा ध्यान में आया है । जांच में यह बात भी सामने आई है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों ने अपने नाम बदलकर मुंबई तथा पुणे में भूमि खरीदी है । हवेली (पुणे) में पहचान पत्रों की ठीक से पडताल किए बिना बांग्लादेशी घुसपैठी को पहचानपत्र दिलानेवाले सरकारी अधिकारी को पुलिस ने ‘कारण बताओ’ नोटिस दिया है । (इस प्रकार नोटिस देने की अपेक्षा उन्हें अपदस्थ कर आजन्म सश्रम कारावास का दंड दिया जाना चाहिए ! – संपादक)
पिछले २ महिनों में २५१ बांग्लादेशी गिरफ्तार !
विशेषकर मुंबई, पुणे एवं ठाणे इन शहरों में बांग्लादेशी घुसपैठी मिले हैं । जनवरी एवं फरवरी २०२५ इन २ महिनों में महाराष्ट्र में २५१ बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है । इस अवधि में १७ बांग्लादेशियों को सीमापार भेजा गया है । राज्य के १८ पुलिस थानों में बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किए गए हैं । इससे राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या कितनी गंभीर बन गई है, यह ध्यान में आता है ।
संपादकीय भूमिकापूरे देश में ५ करोड से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं तथा उनका कुल आंकडा देखा जाए, तो उनका यह अनुपात ०.००५ प्रतिशत है । यदि ऐसा है, तो घुसपैठ पर लगाम कैसे लगेगी ? विश्व की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर भारत तथा उसका खङगहस्त महाराष्ट्र में ऐसी स्थिति होना अपेक्षित नहीं है, ऐसा ही कहना पडेगा । |
Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई समूह ने ‘लव जिहाद’ के सूत्र पर अभिनेता आमिर खान को मारने की धमकी दी ।
Warship ‘INS Malvan’ : भारतीय नौसेना द्वारा ‘मालवण’ युद्धपोत के ‘वाघ नख’ (बाघ के नाखून) दर्शाए गए नये प्रतीक चिन्ह का अनावरण
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I