अखबार से प्रचार का वादा कर २० लाख रुपये ऐंठने का आरोप
कर्णावती (गुजरात) – प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वित्तीय धोखाधड़ी (‘मनी लॉन्ड्रिंग’) से संबंधित एक प्रकरण में २५ फरवरी को गुजरात में ‘द हिन्दू’ के पत्रकार महेश लांगा को बंदी बनाया । ईडी के अनुसार, महेश लांगा कई वित्तीय धोखाधड़ी प्रकरणों में सहभागी था । उनके वित्तीय लेन-देन में बलपूर्वक वसूली, हेरफेर, तथा विभिन्न व्यक्तियों पर मीडिया प्रभाव का प्रयोग शामिल था । संघीय जाँच एजेंसी का कहना है कि यह पत्रकार ‘जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले’ में भी शामिल है । अदालत ने पूछताछ के लिए लांगा को ४ दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है ।
१. २३ जनवरी को अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्दू’ के पत्रकार महेश लांगा के खिलाफ कर्णावती के सैटेलाइट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था । यह शिकायत ‘प्रॉपर्टी डीलर’ जनक ठाकोर ने दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने लांगा पर ४० लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया था ।
२. शिकायत के अनुसार, लांगा ने ठाकोर से कहा था कि ‘द हिन्दू’ में उनका नाम प्रकाशित करने से उनके व्यवसाय को बहुत लाभ होगा । जनवरी २०२४ में लांगा ने ठाकोर से २० लाख रुपये लिए और एक लेख में उनका नाम शामिल किया । इसके बाद उसने फिर २० लाख रुपए मांगे ।
३. पत्रकार महेश लांगा को ८ अक्टूबर २०२४ को ‘जीएसटी’ से सम्मानित किया गया । उन्हें धोखाधड़ी के एक प्रकरण में बंदी बनाया गया था ।
संपादकीय भूमिकायदि इन आरोपों में सच्चाई है तो यह इस बात का एक और उदाहरण है कि पत्रकारिता अपनी विश्वसनीयता कितनी गंवा चुकी है ! लोकतंत्र को कमजोर करने वाले पत्रकारों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा दी जानी चाहिए ! |

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल