मृतकों के परिजनों को २५ लाख रुपये की सहायता घोषित !
प्रयागराज – महाकुंभ पर्व के दौरान मची भगदड की घटना की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के गठन की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी है । इस जांच आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार होंगे, जबकि पूर्व महानिदेशक वी.के. गुप्ता और सेवानिवृत्त आईएएस डी.के. सिंह आयोग के सदस्य होंगे । यह आयोग समयसीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगा । पुलिस भी इस घटना के कारणों की गहन जांच करेगी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को प्रत्येक को २५ लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है ।
समय पर पूरी होगी जांच ! – पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार
भगदड़ की घटना की न्यायिक जांच निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएगी, ऐसी जानकारी आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायमूर्ति हर्ष कुमार ने मीडिया को दी । जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सरकार ने आयोग को एक महीने की अवधि दी है । आयोग के सदस्य ३१ जनवरी को घटना स्थल का दौरा करने वाले हैं।

Somalians Life Imprisonment : नौका को हडपकर अपहृत कर्मियों को बंधक बनाने वाले सोमालिया के ४४ नागरिकों को आजीवन कारावास का दंड !
Delhi Congress Protest : प्रधानमंत्री मोदी के आवास के सामने कांग्रेस का आंदोलन ।
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध