२ बैल भी मरे
चेन्नई (तमिलनाडु) – ‘पोंगल’ त्योहार पर तमिलनाडु के अनेक जनपदों में १६ जनवरी को मनाए गए ‘जल्लीकट्टू’ उत्सव में ७ लोगों की मृत्यु हुई तथा ४०० लोग घायल हुए । पुदुक्कोट्टई और शिवगंगाई में २ बैलों की मृत्यु हुई । मरने वालों में अधिकतर लोग इस खेल में सम्मिलित नहीं थे; वे या तो बैल मालिक थे अथवा दर्शक । इस उत्सव में बैल को लोगों की भीड़ में दौड़ाया जाता है । इस खेल में पूरे राज्य से ६०० से अधिक बैलों का समावेश किया गया था ।
🐂💔 Jallikattu Tragedy in Tamil Nadu 💔🐂
📅 On January 16, during the ‘Jallikattu’ festival held as part of Pongal celebrations:
⚫ Atleast 7 people lost their lives
🔴 400 injured
🐂 2 bulls died in Pudukkottai and Sivaganga
VC: @NewIndianXpress pic.twitter.com/nHrrBq8PN9
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 17, 2025
क्या है जल्लीकट्टू ?
तमिलनाडु में प्रति वर्ष मकर संक्रांति के दिन ‘पोंगल’ त्योहार मनाया जाता है । यहां के लोग इस दिन वर्ष प्रारंभ करते हैं । ३ दिन चलने वाले इस त्योहार के अंतिम दिन बैलों की पूजा की जाती है । उन्हें सजाया जाता है । पश्चात जल्लीकट्टू खेल आरंभ होता है । यह खेल पोंगल त्योहार का एक भाग है । इस खेल में बैल को भीड़ में छोड़ा जाता है । इसमें भाग लेनेवाले लोग बैल का कंधा पकड़ कर उसे रोकने का प्रयत्न करते हैं । जो व्यक्ति बैल का कंधा सबसे अधिक समय तक पकड़े रहता है, उसे विजेता घोषित किया जाता है । जल्लीकट्टू का इतिहास २ हजार ५०० वर्ष प्राचीन है । जल्लीकट्टू नाम जल्ली (सोने-चांदी के सिक्के) और कट्टू (बंधा हुआ) इन दो शब्दों से मिलकर बना है । जल्लीकट्टू में जब बैल मरता है, तब खेलाडी अपना मुंडन करवा कर मृत बैल का अंतिम संस्कार करते हैं ।

Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi