प्रयागराज के केंद्रीय चिकित्सलाय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सूचना

प्रयागराज, ११ जनवरी (समाचार) – प्रयागराज के केंद्रीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सकीय अधीक्षक डॉ. मनोज कौशिक ने ‘सनातन प्रभात’ से वार्तालाप करते समय जानकारी देते हुए कहा ‘‘एच.एम.वी.पी.’ वायरस के संदर्भ में भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है । सरकार द्वारा कुछ अलग मार्गदर्शक सूचनाएं नहीं हैं । हम हमारी एवं रोगियों की सुरक्षा हेतु मुखपट्टी का (मास्क का) उपयोग कर रहे हैं ।’ डॉ. कौशिक ने आगे कहा ‘केंद्रीय चिकित्सालय सेक्टर २ में स्थापित है । यहां प्रथमोपचार, आपातकालीन चिकित्सकीय सहायता, छोटी एवं मध्यम शस्त्रक्रियाएं, अतीदक्षता विभाग (आई.सी.यु.), स्त्रीरोग विशेषज्ञ, प्रसुती विभाग ये सुविधाएं उपलब्ध कर दी गई हैं । यहां ३५ चिकित्सक कार्यरत हैं । देश-विदेश से प्रयागराज में आनेवाले सभी रोगियों के लिए चिकिस्तालय २४ घंटे कार्यरत है ।’
डॉ. कौशिक ने आगे कहा ‘प्रतिदिन १ सहस्र रोगियों की जांच यहां की जा रही हैं । कुल १५० रुग्णवाहिका कार्यरत हैं । कुंभमेले में स्थित भिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से ये चिकित्सालय जुडे हुए हैं । वहां से रोगियों को जांच के लिए यहां भेजा जाता है । यहां के रोगियों को भी उनकी आवश्यकता के अनुसार प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा ।’


Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
आदिवासी छात्रों को अंग्रेजी सिखाने के लिए करोडों रुपए का खर्च, परंतु छात्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित ।
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
हरियाणा में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आत्मरक्षा तथा स्वरक्षा विषय पर व्याख्यान
हिन्दू जनजागृति समिति का झारखंड राज्य में हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान !