फरीदाबाद (हरियाणा) – हरियाणा सरकार की ओर से यहां के सेक्टर १२ के एच.एस.वी.पी. कंवेंशन सभागार में ‘अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का आयोजन किया गया था । इस महोत्सव में सनातन संस्था की ओर से ग्रंथ-प्रदर्शनी लगाई गई थी । अनेक जिज्ञासुओं ने इस प्रदर्शनी का लाभ उठाया ।

इस सम्मेलन में सनातन संस्था के साधक श्री. गुलशन किंगर ने व्याख्यान में कहा, ‘‘हमारे गुण दैवी संपत्ति है तथा हमारे दोष आसुरी संपत्ति है । इस विषय में गीता के १८ वें अध्याय में जानकारी दी गई है ।’’

इस व्याख्यान के उपरांत अनेक जिज्ञासु अन्यों को भी यह बता रहे थे कि हम गुरुकृपायोग के अनुसार साधना कर स्वभावदोष एवं अहं निर्मूलन प्रक्रिया अपनाकर इस आसुरी संपत्ति को दूर कर सकते हैं । इस महोत्सव में सहभाग लेने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से वल्लभगढ के भाजपा विधायक श्री. मूलचंद शर्मा के हस्तों सनातन संस्था को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर भाजपा विधायक श्री. सतीश फागना ने सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।

Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न