|
लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश में अब सभी खाने-पीने की दुकानों , ढाबों , होटलों और रेस्तरांओं पर मालिक और मैनेजर का नाम लिखना अनिवार्य होगा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद्य पदार्थों में मानव अपशिष्ट (थूक, मूत्र आदि) की मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश दिए हैं । यह आदेश हाल ही में सामने आई विभिन्न घटनाओं की पृष्ठभूमि में दिया गया है ।
Chief Minister #Yogi_Adityanath ‘s applaudable decision!
UP #government makes it mandatory to write the owner’s name on every eatery in the State.
▫️The staff is now obliged to wear mask and gloves.
▫️Owners are required to install CCTV cameras.
▫️All food shops, dhabas,… pic.twitter.com/CkvsVjOXUz— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) September 24, 2024
१. यहां हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों जैसे होटल , ढाबा , रेस्तरां आदि के साथ-साथ वहां के प्रत्येक कर्मचारी की जांच और सत्यापन का भी आदेश दिया है । उन्होंने आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आवश्यकतानुसार नियमों में संशोधन करने के भी निर्देश दिये हैं ।
२. मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट किया कि जूस , दाल और ब्रेड जैसे खाद्य पदार्थों में मानव अपशिष्ट मिलाना घृणित और अस्वीकार्य है । उन्होंने भोजन की शुद्धता एवं पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए ‘ खाद्य सुरक्षा एवं मानक ‘ अधिनियम में आवश्यक संशोधन करने के भी निर्देश दिये हैं ।
३. होटल, ढाबा, रेस्तरां आदि भोजन केंद्रों पर संचालक , मालिक , प्रबंधक आदि का नाम व पता प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा । कुक हो या वेटर , सभी को मास्क और दस्ताने पहनने होंगे । यहां सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा ।
संपादकीय भूमिकाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसा निर्णय ले सकते हैं , तो अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री क्यों नहीं ? क्या उन्हें जनता के स्वास्थ्य की परवाह नहीं है ? |

SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।