जांच हेतु समिति गठित करने की मांग की !

नई देहली – तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद के लड्डू में प्राणियों की चरबी का प्रयोग करने के प्रकरण में भाजपा के ज्येष्ठ नेता डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका प्रविष्ट की है । मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू ने लगाए हुए आरोपों की जांच करने हेतु डॉ. स्वामी ने उच्चस्तरीय एवं स्वतंत्र संस्था नियुक्त करने का अनुरोध किया है ।
#TirupatiLaddu Row: Dr. Subramanian Swamy (@Swamy39) files PIL in Supreme Court!
Demands court-monitored probe into animal fat allegations Protecting temple sanctity!#TirumalaLaddu #ReclaimTemples#TirupatiControversy #FreeHinduTemples pic.twitter.com/piMZoOpnWt
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) September 23, 2024
इस याचिका में डॉ. स्वामी ने मांग करते हुए कहा, ‘तिरुपति को चढाए जा रहे भोग प्रसाद के रूप में दिए जानेवाले लड्डू में निकृष्ट घटक एवं प्राणियों की चरबीयुक्त घी के आरोपों की जांच करने हेतु सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में एक समिति गठित करने का आदेश दिया जाए । उसीके साथ प्रयोगशाला में लड्डू के परीक्षण के विवरण (रिपोर्ट) एवं उस परीक्षण में प्रयोग किए गए घी के नमूने के स्रोत के संदर्भ का विवरण बनाने का आदेश न्यायालय को देना चाहिए ।’
डॉ. स्वामी के अधिवक्ता राजीव कुमार एवं सत्यम सिंह ने कहा, ‘इस याचिका में भी करोडों भक्तों द्वारा उनकी श्रद्धा आहत होने के प्रकरण में जांच करने के आदेश देने का अनुरोध किया गया है ।’
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे