लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश में वर्षा के कारण २१ जिलों के २३५ गांव यमुना नदी के पानी में डूब गए हैं । इन जिलों के ४ लाख लोग बाढ के कारण प्रभावित हुए हैं । वाराणसी की गंगानदी संकटकारी चिन्ह से केवल ४४ से.मी. दूर है । ८५ घाट एवं २ सहस्र छोटे-बडे मंदिर पानी के नीचे गए हैं ।
बंगाल के ९ जिलों में बाढ !
बंगाल के बीरभूम, बांकुरा, हावडा, हुगली, उत्तर-दक्षिण २४ परगणा, पूर्व-पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम वर्धमान जिलों में भी बाढ आई है । इस बाढ के कारण २४ घंटे में दो लोगों की मृत्यु हो गई है ।
मध्य प्रदेश के २४ जिलों में मुसलाधार वर्षा !
मध्य प्रदेश के २४ से अधिक जिलों में मुसलाधार वर्षा पंजीकृत हुई है । राज्य में वर्षा के मौसम में अब तक ४१ इंच वर्षा हुई है, जो सर्वसामान्य वर्षा की अपेक्षा १० प्रतिशत अधिक है ।
राजस्थान में मुसलाधार वर्षा की चेतावनी !
राजस्थान के २२ जिलों में मुसलाधार वर्षा होने की चेतावनी दी गई है । इसके साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा तथा १३ राज्यों में मुसलाधार वर्षा की संभावना है, ऐसा मौसम विभाग ने बताया है ।



वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !