आसाम के मुस्लिम-बहुल ३ जिलों में जनसंख्या से अधिक आधार कार्ड

गुवाहाटी (असम) – असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि ‘जिन्होंने वर्ष २०१५ में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) का हिस्सा बनने के लिए आवेदन नहीं किया, उन्हें सरकार आआधार कार्ड नहीं देगी।’
१. मुख्यमंत्री सरमा ने इसके लिए धुबरी, बारपेटा तथा मोरीगांव जिलों का उदाहरण दिया। इन जिलों में जनसंख्या से अधिक आधार कार्ड जारी किए गए हैं। ये जिले मुस्लिम-बहुल हैं।
२. मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि इन जिलों में संदिग्ध विदेशी व्यक्तियों ने भी आधार कार्ड बनवा लिए हैं। इसके कारण राज्य सरकार ने भविष्य में आधार कार्ड जारी करने के लिए एक मानक प्रक्रिया निर्धारित करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत आधार कार्ड चाहने वालों को एनआरसी आवेदन क्रमांक प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, जो उन्हें वर्ष 2015 में आवेदन करते समय प्रदान किया गया था। किसी व्यक्ति का नाम एनआरसी में सम्मिलित है या नहीं, यह अलग प्रकरण है; किंतु वह आवेदक होना चाहिए। यदि आपने आवेदन नहीं किया है, तो इसका अर्थ है कि आप असम के नागरिक नहीं थे। इससे पहली दृष्टि में यह माना जा सकता है कि वह व्यक्ति वर्ष २०१४ के बाद असम में आया था।
संपादकीय भूमिकामुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा असम में घुसपैठियों पर रोक लगाने के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं, जो सराहनीय हैं; किंतु घुसपैठ की समस्या इतनी गंभीर है कि अब उन्हें तुरंत बाहर निकालना आवश्यक हो गया है ! |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं