|

कल्याण – मालवण के राजकोट किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज का पुतला गिरने के प्रकरण में पुलिस ने मूर्तिकार जयदीप आपटे को बंदी बनाया है । उसे कल्याण में उसके घर से बंदी बनाया गया । इसके पूर्व इस प्रकरण में पुलिस ने मूर्तिकार जयदीप आपटे और निर्माणकार्य सलाहकार चेतन पाटिल के विरोध में अपराध भी प्रविष्ट किया था । पुलिस द्वारा पाटिल को बंदी बनाने के उपरांत न्यायालय ने उन्हें पुलिस हिरासत (कस्टडी) सुनाई थी ।
पुतला गिरने की घटना के उपरांत जयदीप आपटे फरार हो गया था । तब से पुलिस उसे खोज रही थी । इसके लिए मालवण पुलिस, कल्याण, ठाणे ग्रामीण पुलिस के कुल ५ दल कल्याण, भिवंडी, शाहपुर परिसर में उसकी खोज कर रहे थे । जयदीप आपटे चेहरे पर मास्क लगाकर कल्याण स्थित उसके घर पहुंचा । उस समय इमारत के प्रवेश द्वार पर खडी पुलिस ने जयदीप आपटे को बंदी बनाया । उसे सिंधुदुर्ग पुलिस को सौंपा गया है ।
मूर्तिकार आपटे और निर्माणकार्य सलाहकार डॉ. पाटिल को पुलिस कस्टडी

जयदीप आपटे और निर्माणकार्य सलाहकार डॉ. चेतन पाटिल को मालवण न्यायालय ने १० सितंबर तक पुलिस हिरासत (कस्टडी) सुनाई है । ५ सितंबर के दिन मालवण पुलिस आपटे को मालवण लाई । इस घटना का एक संशयित आरोपी निर्माणकार्य सलाहकार डॉ. चेतन पाटिल पुलिस हिरासत में है । उसकी पुलिस कस्टडी का समय ५ सितंबर को समाप्त हुआ । इस कारण आपटे और डॉ. पाटिल इन दोनों को पुलिस ने ५ सितंबर को न्यायालय में उपस्थित किया ।
जयदीप आपटे पर कठोर कार्यवाही की जाएगी ! – एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री

मुंबई – जयदीप आपटे को पुलिस ने बंदी बनाया है । उस पर कठोर कार्यवाही की जाएगी । इस प्रकरण में किसी को भी नहीं छोडा जाएगा । कानून के सामने सभी समान हैं । विरोधियों को हमने फटकार लगाई है । छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले के संबंध में जिसने राजनीति की, यह दुर्भाग्यपूर्ण है । संजय राऊत को थाणे के एक विशेष अस्पताल में भेजने का समय आया है, ऐसा प्रतिपादन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया ।
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
मधुबनी (बिहार) की मस्जिद से मौलाना इजहार को बंदी बनाया गया ।
Telegram Blocked : ‘नीट’ परीक्षा की पृष्ठभूमि पर भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध ।
छोटे शिशुओं को गोमांस भक्षण का परामर्श देने वालों पर अपराध पंजीकृत करें ! – विश्व हिन्दू परिषद
देश के महत्त्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से आक्रमण की आशंका : सरकार की ओर से अति सतर्कता की चेतावनी
Bhagwant Mann : ‘अकाल तख्त’ ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को ‘गुरु-द्रोही’ घोषित किया !