|
उत्तर २४ परगना (बंगाल) – कोलकाता के राधा गोबिंद कर (आर.जी.कर) मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में एक महिला डॉक्टर के बलात्कार एवं हत्या के पश्चात चिकित्सालय में भर्ती अब्बासुद्दीन नाम के एक रोगी ने बीरभूम में एक नर्स के साथ छेडछाड की । इसके बाद हावड़ा के एक चिकित्सालय में १४ वर्ष की लडकी के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई। अब उत्तर २४ परगना में ७ साल की अवयस्क लडकी के साथ यौन उत्पीडन की घटना सामने आई है । घटना रोहांडा पंचायत के राजभारी क्षेत्र में घटी । इस घटना के बाद आक्रोसित लोगों ने आरोपी के घर पर आक्रमण कर दिया तथा उसके संबंधियों की दुकानों में भी तोडफोड की । पुलिस ने आरोपी को बंदी बनाया है ।
पीडिता के पिता ने कहा कि जब उनकी बेटी दुकान से लौट रही थी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया । आरोपी उसी गांव का रहने वाला है । पीडित परिवार की मांग है कि उसे कडी से कठोर दंड दिया जाए ।
‘समझौते’ से प्रकरण निपटाने के प्रयास में तृणमूल कांग्रेस नेता !
शोचनीय बात यह है कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता ने प्रकरण को समझौते से हल करने का आह्वान किया। स्थानीय लोगों ने इस नेता के घर को भी लक्ष्य बनाया । पुलिस ने भीड को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ी। इसके बाद यहां त्वरित कार्यवाही करने वाले शीघ्र कृतीदल की तैनाती कर दी गई है।
संपादकीय भूमिका‘लोगों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए’ ऐसी शिक्षा दी जाएगी; लेकिन लोग ऐसे कृत्य क्यों करना चाहते हैं?, इस पर भी विचार करना आवश्यक है ! |

Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।