
मुंबई – लोकतांत्रिक बांग्लादेश में आज हिन्दुओं की जो दयनीय स्थिति हो गई है, वह भारत के हिन्दुओं के लिए खतरे की घंटी है, ऐसा प्रतिपादन सेवानिवृत्त कमांडर (डॉ.) भूषण दिवाण ने यहाँ किया। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के ६० वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जोगेश्वरी में १ सितंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में वह बोल रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश में हिन्दूओं को चुन-चुन कर मारा जा रहा है। हिन्दूओं पर अन्याय करते समय यह नहीं देखा जाता कि वह ब्राह्मण, वैश्य, शूद्र, जाट, मराठा हैं, बल्कि यह देखकर अन्याय किया जा रहा है कि वे केवल हिन्दू हैं। ऐसी ही स्थिति अगले कुछ वर्षों में भारत में भी आ सकती है। इसलिए हमें हिन्दूओं को ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय, जाट, मराठा आदि जातियों में न बंटकर एक हिन्दू के रूप में संगठित रहना आवश्यक है। हिन्दू किसी पर भी आक्रमण नहीं करता। ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ जैसी हिन्दुओं की उदार भावना है; लेकिन इसका अनुचित लाभ उठाकर कोई हमें समाप्त करने आ रहा है, तो उसका सामना करने के लिए हमें तत्पर रहना चाहिए। हिन्दू श्री भवानी माता के बच्चे हैं। हिंदू किसी को छेडता नहीं; लेकिन यदि उसे छेडा गया, तो वह छोडता नहीं।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी