भीलवाडा (राजस्थान) – उदासीन अखाडे के महामंडलेश्वर हंसाराम उदासीन महाराजजी की हिन्दू जनजागृति समिति के मध्य प्रदेश एवं राजस्थान समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया एवं श्री. संदीप काबरा ने भेंट लेकर हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य हेतु उनके आशीर्वाद प्राप्त किए । इस समय महाराजजी ने हरिशेवा उदासीन आश्रम के विभिन्न आयोजनों में धर्मप्रचार के लिए समिति को आमंत्रित किया, साथ ही उन्होंने हरिशेवा उदासीन आश्रम की गतिविधियों एवं आश्रम द्वारा सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु चल रहे कार्य के विषय में भी अवगत कराया ।
निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण महाराज द्वारा समिति के कार्य की सराहना !
भीलवाडा (राजस्थान) – भीलवाडा स्थित निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण महाराजजी की भेंट लेकर उन्हें हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र-स्थापना के कार्य से अवगत कराया एवं धर्मकार्य हेतु उनके आशीर्वाद लिए । इस समय ‘‘काल के अनुसार समिति अत्यावश्यक कार्य कर रही है’’, ऐसे बताते हुए महाराजजी ने हिन्दू जनजागृति समिति के मध्य प्रदेश एवं राजस्थान समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया एवं श्री. संदीप काबरा का सम्मान किया ।


वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !