जलाशयों में खडे होकर लगा रहे हैं ‘जय श्रीराम’ के नारे

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे आक्रमणों के कारण सहस्रों हिन्दू भारत में आने के लिए सीमा पर पहुंचे हैं । भारत में प्रवेश पाने के लिए बांग्लादेशी हिन्दू सीमा पर स्थित नदी और तालाबों में खडे होकर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे हैं ।
बंगाल के कूचबिहार के सीतालकुची में एक जलाशय में हिन्दू खडे हुए हैं । सीमा सुरक्षाबल ने उन्हें भारत में प्रवेश करने से रोका है । अभी तक भारत में प्रवेश करने का प्रयास करने वाली यह सबसे बडी भीड है, ऐसा सुरक्षाबल ने बताया है । ये लोग बांग्लादेश के रंगपुर जिले के दोई खावा और गेंदुगुरी गांव के हैं । सुरक्षाबलों ने उन्हें उनके गांव वापस जाने का निर्देश दिया है; परंतु वे सुनने के लिए तैयार नहीं हैं ।
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा