बंगाल के विरोधी पक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का गंभीर आरोप

कोलकाता (बंगाल) – बांग्लादेश में निरंतर चल रही हिंसा की पृष्ठभूमि में बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता और भाजपा के विधायक सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा में कहा कि कुछ दिनों में १ करोड हिन्दू शरणार्थी बंगाल में आने वाले हैं। (बांग्लादेश में वर्तमान में १ करोड ३१ लाख से अधिक हिन्दू रहते हैं।) अतः आप तत्पर रहें। बांग्लादेश में हिन्दूओं का नरसंहार हो रहा है। रंगपुर में नगरसेवक हरधन नायक की हत्या कर दी गई। सिराजगंज पुलिस थाने में १३ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी, जिनमें से ९ हिंदू थे। नोआखली में हिन्दूओं के घर जलाए गए। मैं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा राज्यपाल को इस प्रकरण में भारत सरकार से तुरंत बात करने के लिए कहूंगा।
बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी एवं कट्टरपंथियों के हाथों में चला जाएगा !
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का संदर्भ देते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सीएए में यह स्पष्ट है कि धार्मिक उत्पीड़न के कारण किसी को पीटा गया हो तो हमारा देश आगे आकर इन प्रकरण में ध्यान देगा। मैं आपको बताता हूं कि यदि यह स्थिति ३ दिनों में नियंत्रण में नहीं आई, तो बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी और कट्टरपंथियों के हाथों में चला जाएगा।
संपादकीय भूमिकाबांग्लादेश में पिछले ५३ वर्षों से हिन्दूओं का नरसंहार हो रहा है, जिससे वहां १९४७ में २८ प्रतिशत हिन्दू थे, जो अब केवल ९ प्रतिशत ही बचे हैं। भारत की निष्क्रियता के कारण, वे भी कुछ वर्षों में नष्ट हो जाएंगे, ऐसी ही स्थिति है ! |

Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !