
बरेली (उत्तरप्रदेश) – हाल-ही-में बरेली में हिंदू लडकों को लालच दिखाकर उनका धर्मपरिवर्तन करनेवाले तीन ईसाईयों को पुलिस ने बंदी बनाया । तीनों के नाम प्रेम जयल, विनोद उपाध्याय तथा नितीन है । तीनों अपराधी यहां एक किराए के घर में रहते थे । अपराधी हिंदू लडकों पऱ दबाव लाकर उन्हें ईसाई धर्म स्वीकारने पर विवश करते । इस प्रकरण में अपराधियों को बाहर से निधी मिलने का पुलिस को संदेह है ।
१. अपराधी हिंदू लडकों को अपने घर आमंत्रित कर ईसाई धर्म की सीख देते थे तथा उन्हें ईसाई धर्म स्वीकारने का लालच दर्शाते । वे लडकों को ईसाई धर्म से संबंधित बातों का ´नीतिशास्त्र´ नामक पुस्तक पढने पर बाध्य करते ।
२. पुलिस ने अपराधी के घर पर छापा मारा, तो उन्हें वहां अनेक छोटे बच्चे मिले । इस समय पुलिस ने उपरोक्त तीनों अपराधियों को बंदी बनाया तथा पीडित लडकों को उनके घर पहुंचाया ।
३. मूलत: हिंदू ऱहनेवाले अपराधियों ने ईसाई धर्म स्वीकारा था तथा अब वे ईसाई धर्म का प्रसार कर रहे थे । तीनों ने अनेकों को ईसाई धर्म स्वीकार करने को बाध्य किया ऐसा आरोप है । वे प्रधान रुप से छोटे बच्चे तथा महिलाओं को अपनी प्रार्थनासभा में आमंत्रित करते तथा उन्हें खाने की वस्तुएं देकर उनका धर्मपरिवर्तन करते थे ।
४. पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध हठपूर्वक धर्मपरिवर्तन करने के प्रकरण में विविध धाराओं के अंतर्गत अपराध प्रविष्ट किया है । हिंदू संघटनों को भी इस प्रकरण में अपराधी पर कडी कार्यवाही करने की मांग की है ।
संपादकीय भूमिका
|
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Ambaji Temple Donation Theft : गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में भी नोटों की गिनती के समय २ महीने पहले चोरी होने का प्रकरण उजागर !
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया