१ आतंकवादी ढेर

श्रीनगर – जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा में २७ जुलाई को सवेरे सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चली मुठभेड़ में एक सैनिक वीरगति को प्राप्त हुआ । इस आक्रमण में एक मेजर समेत ४ सैनिक घायल भी हुए हैं और १ पाकिस्तानी आतंकवादी के मारे जाने का समाचार है । मारा गया आतंकवादी पाकिस्तान के ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ का कमांडो हो सकता है । कुपवाडा के कुमकाडी क्षेत्र में पाकिस्तानी आतंकवादियों के छिपे होने का समाचार सुरक्षाबलों को मिला था । इसके बाद सुरक्षाबलों के सैनिकों ने उन्हें ढूंढने का अभियान चलाया । (जम्मू-कश्मीर में जारी आतंकवादी आक्रमणों में भारतीय सैनिकों को लगातार वीरगति मिल रही है । फिर भी, वहां के आतंकवाद का मूल स्रोत पाकिस्तान के विरुद्ध कार्यवाही करने में भारत विलंब क्यों कर रहा है, यह प्रश्न सर्व भारतीयों के मन में उठ रहा है ! – संपादक)
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !